विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवार के 4 लोगों ने की आत्महत्या, पति पत्नी सहित दो बच्चे शामिल

 

जशपुर।  जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में पहाड़ी कोरवा परिवार के 4 लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों में माता-पिता सहित दो बच्चे शामिल हैं। फिलहाल घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। घटना के संबंध में अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम सम्हार बहार के झूमरा डूमर बस्ती में राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कर कहे जाने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवार के 4 सदस्यो ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बगीचा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मरने फांसी लगाने वाले पति पत्नी और 2 बच्चे है। जो कि पहाड़ी कोरवा समुदाय के हैं। अभी तक आत्महत्या के कारणो का खुलासा नहीं हुआ है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतकों ने बस्ती के करीब ही एक पेड़ में आत्महत्या की है। वहीं, बगीचा पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।