डॉ. विक्रम आडिल नगर गौरव सम्मान से सम्मानित 

 

भाटापारा। श्री 1008 भगवान आदिनाथ जन्म कल्याण महोत्सव के अवसर पर आयोजित एक गरिमामय सम्मान समारोह में नगर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर विक्रम आडिल को नगर गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। विदित हो कि कॅरोना काल के दौरान डॉ विक्रम आडिल ने मानवता की सेवा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी उस दौरान हर एक मरीज को अपनी सेवाएं प्रदान की थी दिन हो अथवा रात सभी समय डॉक्टर विक्रम आडिल मरीजों के इलाज के लिए उपलब्ध रहते थे और उन्हें आवश्यक परामर्श देते थे। इसके अतिरिक्त शहर के अन्य स्थान पर बनाए गए सेंटरों पर भी जाकर इन्होंने मरीजों का इलाज किया बीते दिनों भगवान आदिनाथ के जन्म कल्याण महोत्सव के अवसर पर समिति के द्वारा डॉक्टर विक्रम आडिल को नगर गौरव के सम्मान से सम्मानित किया गया।
आयोजित इस सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ सरकार में भवन एवं सनी कार कर्मकार मंडल के सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सतीश अग्रवाल ,आमीन मेमन, श्रम कल्याण मंडल के सदस्य आलोक मिश्रा नगर के समाजसेवी प्रकाश मोदी नवीन गदिया अभिषेक मोदी आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे। नगर गौरव से सम्मानित किए जाने पर कृष्ण कुमार वर्मा लखन कश्यप संतोष नायक दीपक टिकरिया आदि अनेक लोगों ने उन्हें अपने बधाई दी है। डॉ विक्रम आडिल ने सम्मान किए जाने पर प्रकाश मोदी परिवार एवं समिति के प्रति आभार व्यक्त किया है।