आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं ने मुख्यमंत्री के भिलाई -3 निवास में जाकर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया

 

पाटन। पाटन ब्लाक के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका संघ ने आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के 3500 एवं सहायिकाओं के 1450 रु मासिक मानदेय वृद्धि की खुशी में मुख्यमंत्री को बधाई देने एवं आभार व्यक्त करने उनके  भिलाई – 3 निवास में उपस्थित हुए औऱ सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर पुष्प गुच्छ भेंटकर व आभार पत्र देकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओएसडी मनीष बंछोर एवं ओएसडी आशीष वर्मा से सौजन्य मुलाकत कर मुख्यमंत्री का  आभार व्यक्त किया एवं मुख्यमंत्री का धन्यवाद व आभार व्यक्त करने के लिये समय प्रदान करवाने के बारे में भी सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने से निवेदन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के ओएसडी ने भी क्षेत्र से आई हुई महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिका बहनों को मुख्यमंत्री निवास आगमन पर स्वागत किया व मुख्यमंत्री के घोषणानुरूप वेतन विसंगति दूर किये जाने एवं वर्तमान वेतनमान में सुधार कर वेतन में वृद्धि के लिए बधाई सम्प्रेषित कर उज्ववलमय भविष्य की शुभकामनाओं के साथ छत्तीसगढ़ सरकार के जनहितकारी योजनाओं के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में जमीन स्तर सफल क्रियान्वयन के लिए उनके द्वारा किये जा रहे प्रयासों व दिन रात एक कर लगन और मेहनत से कार्य करने के लिए उनकी तारीफ करते हुए उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष लता साहू, भुवनेश्वरी साहू, ममता नागरिया, पुन्नी चंद्राकर, गीता चंद्राकर, गायत्री बंछोर, उर्मिला कामरे, लता कश्यप, संतोषी पांडे, पूजा गोस्वामी, मोहिनी मस्क, संतोषी चंद्राकर, प्रेमीन चंद्राकर, फगनी साहू, सरस्वती साहू, सहित अन्य कार्यकर्ता सहायिका मुख्य रूप से उपस्थित रही।