जनता को धोखा देने वाला बजट: शिवरतन 

 

भाटापारा। सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा प्रदेश का बजट प्रस्तुत करने के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भाटापारा के विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि जनता को धोखा देने वाला बजट है। पूर्व में किए गए वायदों को सरकार पूरा नहीं करी है। उन्होंने कहा कि यह केवल लोकलुभावन बजट है। पूर्व में बजट में जो बातें कही गई थी उसे भी 1 साल में सरकार ने पूरा नहीं किया है। शिवरतन शर्मा ने आगे कहा कि 2018 के जन घोषणा पत्र में इस सरकार ने राज्यपाल के अभिभाषण में झीरम घाटी में शहीदों को समर्पित करने के लिए आत्मसात किया था, परंतु सरकार के द्वारा ऐसा कोई भी कार्य नहीं किया गया है। हम कह सकते हैं कि झीरम घाटी शहीदों को सरकार के द्वारा ही अपमानित करने का कार्य किया गया है। विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा केवल और केवल छत्तीसगढ़ की जनता को धोखा देने का कार्य किया है। शर्मा ने कहा कि बजट पूरी तरीके से निराशाजनक और विकास से कोसों दूर है।