पाटन। दुर्ग जिला भाजपा द्वारा सीएम भूपेश बघेल के निवास घेराव को लेकर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर क्षेत्र के सांसद विजय बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि हमेशा विवादास्पद स्थिति पैदा करना, शराब लूटेरे और माफियाओं के लिए कभी अनशन करना, कभी धरना देना, गलत मानसिकता रखकर कार्य करना उनका मूल काम है। क्षेत्र में चार साल में उनकी कोई विशेष उपलब्धि नही रही है। खुद के डूबते अस्तित्व को बचाएं रखने के लिए ओछी मानसिकता रख कर कार्य कर रहे है। छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार के सामने नतमस्तक और मुद्दा विहीन हो चुकी भाजपा के लोग और सांसद बघेल खिसयाई बिल्ली खम्भा नोचने वाला कार्य कर रहे हैं। क्षेत्र मे अशांति व गुंडागर्दी का माहौल तैयार कर रहे हैं और आदतन गुंडे, शराब माफियाओं व अपराधियों को संरक्षण देने का काम सांसद विजय बघेल करते रहे हैं। श्री ठाकुर ने सांसद बघेल को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि 4 साल तक क्षेत्र से गायब रहने वाले को आज क्षेत्र की सुध लेने की फुर्सत मिली, चुनाव पास आते ही क्षेत्र का ख्याल आ रहा है। आज हमारे क्षेत्र के मुख्यमंत्री होने के कारण हर गांव में करोड़ों के विकास कार्य चल रहे हैं, और स्वीकृति हो रहे हैं। हमेशा से ही विकास कार्यों का विरोध करना उनका काम है। क्षेत्र के विकास में उनकी कोई भूमिका दूर दूर तक नजर नहीं आती। भाजपा के लोग 15 साल तक सत्ता में रहकर केवल मलाई खाए। किसानों, आदिवासियों, महिलाओं, युवाओं और मजदूरों को छलने का उन्होंने काम किया।आज उसी का परिणाम है कि 15 साल तक सत्ता में रहने वाली सरकार 15 से कम सीटों पर सिमट कर रह गयी है। छत्तीसगढ़ के लोगों ने बीजेपी को आईना दिखा दिया है और इस बार भी उनको भूपेश सरकार के विकासशील सोच, गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के धारणाओं के आगे नतमस्तक होना पड़ेगा यह सुनिश्चित है।
दुर्ग सांसद और बीजेपी के जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के द्वारा किये गए जामगांव आर, पाटन की बैठक पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सांसद बघेल पर क्षेत्र की जनता को बरगलाने और क्षेत्र में दहशतगर्दी का माहौल तैयार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि खुद भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा अपने गाँव को संभाल पा रहे हैं, उसमें भी असफल है। यह उनकी गलत बयानबाजी और छटपटाहट से सिद्ध होता है। पाटन विधानसभा क्षेत्र की जनता सब जानती है। भाजपा को अपना जवाब कांग्रेस और भूपेश सरकार को छत्तीसगढ़ की जनता प्रचण्ड वोट से बहुमत प्रदान कर पुनः छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार को स्थापित कर छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर सेवा का अवसर प्रदान करेगी, क्योंकि भूपेश है तो भरोसा है।
