भाटापारा। लगातार मांग करने के बाद भाटापारा शहर की दो बड़ी सड़कों का डामरीकरण का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। यह दोनों सड़कें हैं। एक शहर थाने से लेकर सदर बाजार होते हुए बब्बू होटल चौक तक और दूसरी सुहेला चौक से लेकर माता दिवाला की ओर जाने वाली सड़क है। बता दें कि यह दोनों सड़कें काफी खराब हो चुकी है। पूर्व के वर्षों में इन सड़कों पर डामरीकरण का कार्य किया गया था, जो कि जगह-जगह से उखड़ गया है। जिससे राहगीरों को आने-जाने में बहुत अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इस मामले में आदि गौड़ ब्राह्मण समाज के संरक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्ता राधेश्याम शर्मा फग्गा एवं पोहा मुरमुरा निर्माता संघ के संरक्षक कमलेश कुकरेजा सहित अनेक लोगों ने इन सड़कों को बनाए जाने की मांग की थी। इसके अतिरिक्त अनेकों बार समाचार पत्रों में इसका समाचार प्रकाशित भी हुआ था। जिला कलेक्टर रजत बंसल की पहल पर राज्य सरकार ने इन दोनों सड़कों को पुनः डामरीकरण करने के लिए आदेश कर दिया है। इस मामले में जानकारी मिली है कि दोनों सड़कों के डामरीकरण के लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। जैसे ही टेंडर की प्रक्रिया पूरी होगी और वर्क आर्डर जारी होगा तत्काल दोनों सड़कों का डामरीकरण का कार्य
किया जाएगा। बता दें कि इसके अतिरिक्त शहर में कई ऐसी सड़कें हैं जो लोक निर्माण के अंतर्गत आती हैं एवं नगरपालिका के अंतर्गत आती है खराब हो चुकी है, जिनको बनाया जाना अति आवश्यक है।
टेंडर प्रक्रिया जारी
दोनों सड़कों की टेंडर प्रक्रिया चल रही है प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण प्रारंभ करा दिया जाएगा।
टी आर कौशिक
अनुविभागीय अधिकारी
लोक निर्माण विभाग भाटापारा
