बिग ब्रेकिंग: प्रदेश सरकार के 3 विभागों में ईडी की दबिश, मचा हड़कंप

 

रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। ईडी ने कांग्रेसी नेताओं के परिसरों पर छापेमारी के बाद नवा रायपुर के इंद्रावती भवन स्थित कार्यालयों मैं तलाशी अभियान चला रहा है।
सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि ईडी के अफसर शासन के विभाग में पूछताछ के लिए पहुंची हैं। इस खबर के बाद हड़कंप मचा हुआ हैं। ईडी के अधिकारियों के साथ सीआरपीएफ के जवान भी थे। वही अब भी ईडी की जांच जारी हैं। वही, इस पूछताछ को लेकर किसी का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया हैं। कुछ नहीं कर सकता। सूत्रों के अनुसार ईडी के अधिकारी नवा रायपुर में श्रम,सिंचाई और पर्यावरण विभाग के कार्यालयों की तलाशी ले रहे हैं। इससे पहले सोमवार को ईडी ने कांग्रेस के 8 नेताओं से जुड़े परिसरों पर छापेमारी की थी। इसको लेकर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन भी किया था। ईडी की कार्रवाई ऐसे समय में हो रही है जब रायपुर में कांग्रेस का 24 से 26 फरवरी तक महा अधिवेशन आयोजित होने वाला है। इसमें 15,000 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस नेताओं के परिसरों पर छापों को राजनीति से प्रेरित बताया था।