भाटापारा में श्रमिक संगवारी सम्मेलन श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष शफी अहमद के मुख्य आतिथ्य व में सम्पन्न 

 

भाटापारा। जिले का श्रमिक संगवारी सम्मेलन भाटापारा के नगर भवन मे श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष शफी अहमद के मुख्य आतिथ्य व श्रम मंडल सदस्य आलोक मिश्रा की अध्यक्षता मे संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम मे श्रम मंडल ,सदस्य मनोज ठाकुर सुरेश मसीह भवन निर्माण सन्निकार मंडल के सतीश अग्रवाल भी शामिल हुए। शफी अहमद के नगर आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। छत्तीसगढ़ महतारी व भगवान विश्वकर्मा जी पूजा कर श्रमिक सम्मेलन की शुरुआत की गई। सम्मेलन मे श्रम मंडल अध्यक्ष सफी अहमद ने सरकार द्वारा श्रमिकों के हितो मे चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी उपस्थित श्रमिकों दी। उन्होंने कहा पिछली सरकार ने जितने श्रमिकों पंजीयन 15 साल मे किये उसके डबल हम लोगों ने चार सालो मे किया है। उन्होंने बताया कि श्रमिकों के लिये शहीद वीर नरायण सिंह श्रम अन्न योजना, श्रमिकों के बच्चों हेतु शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना, दुर्घटना मृत्यु सहायता योजना, श्रम कल्याण केन्द्र द्वारा गरीब परिवार की महिलाओं को निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण योजना, मुख्यमंत्री कौशल विकास एंव परिवार सशक्तिकरण योजना, मेघावी शिक्षा प्रोत्साहन योजना के बारे मे विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल रहा है। श्रम मंडल के सदस्य आलोक मिश्रा ने बताया की श्रम मंडल के अध्यक्ष के मार्गदर्शन मे पूरे प्रदेश मे सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ श्रमिकों को मिल रहा है। इसी उद्देश्य से अध्यक्ष पूरे प्रदेश का दौरा कर श्रमिकों की योजनाओं की जानकारी दे रहे और उसका लाभ श्रमिकों को मिले ये निर्देश कर्मचारियों को दे रहे है। कार्यक्रम को श्रम मंडल सदस्य मनोज ठाकुर, सुरेश मसीह, भवन निर्माण सन्निकार मंडल के सतीश अग्रवाल, पूर्व जनपद अध्यक्ष अमित शर्मा ने भी संबोधित किया। उसके बाद अध्यक्ष ने श्रमिक महिलाओ को नोनी सशक्तिकरण का चेक वितरण किया। अध्यक्ष व श्रममंडल सदस्यों ने श्रमिकों के साथ बोरे बासी बैठ कर खाया और इसे छत्तीसगढ़ सरकार की एक अलग पहचान देने वाला कदम बताया जो श्रमिकों के प्रति लगाव दर्शाता है। उसके बाद अध्यक्ष ने श्रम कल्याण मंडल द्वारा कल्याण सागर के पास एक सिलाई केन्द्र का फीता काटकर का शुभारंभ किया। यहां महिलाओं को निशुल्क सिलाई सिखाई जावेगी और सिखाने के बाद उन्हें निशुल्क सिलाई मशीन प्रदान की जावेगी। अध्यक्ष सफी अहमद ने प्रसिद्ध मंदिर खप्पर बाबा जाकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर माथा टेका। उसके स्थानीय विश्रामगृह मे नियोजको की बैठक लेकर उनकी समस्याएं सुनी व उसे दूर करने का आश्वासन दिया। श्रम मंडल द्वारा सहयोग करने वाले नियोजको संस्थानो को जो श्रमिकों के हित हेतु अभिदाय राशि पटाते है उन्हें पुरस्कृत किया गया और उन्हें इसी तरह सहयोग करने को कहा गया। इन सभी कार्यक्रमो मे अध्यक्ष सफी अहमद के साथ सदस्य आलोक मिश्रा, मनोज ठाकुर, सुरेश मसीह, भवन निर्माण मंडल के सतीश अग्रवाल, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, पूर्व जनपद अध्यक्ष अमित शर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष सुनीता गुप्ता, महामंत्री जिला कमल ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष इन्द्र साव, जिला कांग्रेस के राजेन्द्र वर्मा, रेवा पारप्यानी, विकी ठाकुर, अयुब बाठिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवेश पाण्डेय, अशोक तिवारी, सत्यनारायण जोशी, मोहन केसरवानी, संजय शर्मा, मंयक तिवाड़ी, पार्षद सभापति श्वेता मिश्रा, पार्षद रानी वर्मा, मेनका ठाकुर, दीपक निर्मलकर, डोमार, ईश्वर सेन, राजकुमार सोनी, प्रवीण चावड़ा सहित भारी संख्या मे राईस मिल, दाल मिल, पोहा मिल व सीमेंट कारखानों के श्रमिक व कांग्रेस कार्यकर्ता तथा श्रम विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।