छत्तीसगढ़ की कांग्रेस की सरकार श्रमिकों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रही है: सफी अहमद

 

भाटापारा। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस की सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में श्रमिकों के लिए अनेक जनहित कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के द्वारा श्रमिक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ताकि श्रमिकों को उनके हित का लाभ मिल सके उपरोक्त बातें छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष शफी अहमद ने भाटापारा विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही इस दौरान श्रम कल्याण मंडल के सदस्य भाटापारा के आलोक मिश्रा भी मौजूद थे। शफी अहमद ने आगे कहा कि पूरे प्रदेश में हमें पंजीकृत श्रमिकों की संख्या बढ़ानी है इसके लिए लगातार कार्य किया जा रहा है पंजीकृत श्रमिकों के लिए सरकार की अनेक योजनाएं कार्यशील है जब श्रमिक पंजीकृत हो जाएंगे तो उन्हें इसका लाभ मिलने लगेगा उन्होंने अनेक योजनाओं को गिनाते हुए बताया कि प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार श्रमिकों के हित के लिए और उनके परिवार के सदस्यों के हित के लिए कटिबद्ध है उन्होंने कहा कि हम श्रमिकों से तो बातचीत कर ही रहे हैं साथी हम नियोजक लोगों के साथ भी बैठक कर रहे हैं ताकि न्यू जोक ओं के सहयोग के साथ श्रमिकों का पंजीयन कराया जा सके और नियोजकों को भी इसका लाभ मिल सके। आज अनेक ऐसी बातें हैं जो नियोजक लोगों को भी नहीं मालूम होती है और श्रमिकों को तो बिल्कुल भी नहीं मालूम होती है जिससे वे लोग लाभ से वंचित हो जाते हैं हमारी कोशिश है कि अधिक से अधिक श्रमिकों को सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिल सके उन्होंने कुछ योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि श्रमिक दुर्घटना मृत्यु सहायता योजना के तहत पंजीकृत मजदूर को सरकार की तरफ से ₹50000 देने का प्रावधान है इसी प्रकार निशुल्क सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण दिया जा रहा है तथा प्रति हितग्राही को एक सिलाई मशीन प्रदान किए जाने की भी योजना है सफी अहमद ने आगे बताया कि शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना भी इसमें लागू है जिसके तहत ₹3000 से लेकर ₹30000 तक दिए जाने का प्रावधान है साथ ही मेधावी शिक्षा प्रोत्साहन पुरस्कार योजना लागू की गई है जिसमें ₹5000 से ₹100000 तक दिए जाने का प्रावधान है इसी प्रकार खेलकूद प्रोत्साहन योजना भी लागू है कुल मिलाकर उन्होंने कहा कि सरकार की श्रम कल्याण मंडल के अंतर्गत बहुत सारी योजनाएं श्रमिकों के लिए और उनके परिवारजनों के लिए चलाई जा रही है जिसका लाभ श्रमिकों को और उनके परिवार को लेना चाहिए परंतु इसके लिए उन्हें पंजीकृत होना आवश्यक होगा। इस दौरान उनसे भाटापारा पोहा मुरमुरा निर्माता संघ के अध्यक्ष रंजीत दवानी, राकेश मंधान, अजय मंधानी ,राइस मिल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवेंद्र भृगु संरक्षक नरेंद्र भूषनिया , राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, दाल मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश आर्य सहित संघ के अन्य पदाधिकारी सदस्यगण मौजूद थे। मौके पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील गुप्ता विक्की ठाकुर कमल ठाकुर इंद्र साव, राजेंद्र वर्मा लक्ष्मी पांडे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के लोग मौजूद थे।