विकास कार्य भूपेश सरकार की देन-सुशील शर्मा

 

भाटापारा। मंडी अध्यक्ष सुशील शर्मा ने ग्राम चिचपोल और चमारगुड़ा में ११ लाख रुपये की लागत से बनने वाले किसान भवन का भूमिपूजन किया,इस अवसर पर अरुण यादव,अमर मंड़ावी,सचिन शर्मा,कोमल साहू,लखेस्वर वैष्णव,विनोद देवांगन सहित ग्रामीण सरपंच, पंच,जनपद सदस्य उपस्तिथ थे।
गाँव पहुंचे सुशील शर्मा का ग्रामीण जनो ने बाजे गाजे और आतिशबाजी कर ज़ोरदार स्वागत किया उपस्तिथ ग्रामीण ज़नो को सम्बोधित करते सुशील शर्मा ने कहा कि गाँव के विकास में लगातार कार्य किये जा रहे है आने वाले विधान सभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का विधायक बनाकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों को मज़बूत करने आप सभी एकजुट होकर आगे आयें। शर्मा ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सोच है कि गांव गरीब किसान के हित में अधिक से अधिक कार्य कराए जाएं और उनके लिए अच्छी-अच्छी योजना लाई जाए सुशील शर्मा ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी भूपेश बघेल के सरकार गांव गरीब किसानों की सरकार है और अनेक महत्वाकांक्षी योजना किसानों के लिए मजदूरों के लिए गरीबों के लिए सरकार चला रही है जिसका आप सभी लाभ लें।