कांकेर। कांकेर जिले के कोरर चिलहटी में गुरुवार दोपहर सडक़ हादसे में पांच स्कूली बच्चों की मौत हो गई। सभी बच्चे एक ऑटो से स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में सात बच्चे घायल भी हुए हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें कांकेर रेफर कर दिया गया है। हादसा कोरर थाना क्षेत्र में हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, स्कूल की छुट्टी होने के बाद 12 बच्चे एक ऑटो में सवार होकर अपने घर जा रहे थे। इस दौरान आयुष केंद्र कोरर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटों को जोरदार टक्कर मार दी। घटना इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। घटनास्थल पर ही पांच बच्चों की मौके पर मौत हो गई। वहीं 7 बच्चे घायल हो गए। इस घटना में ऑटो ड्राइवर भी गंभीर है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
मुख्यमंत्री ने गहरा दुख प्रकट किया
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांकेर जिले के कोरर चिलहटी चौक पर ऑटो और ट्रक की टक्कर में 5 स्कूली बच्चों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। इस दुर्घटना में 4 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मृत बच्चों के परिवारजनों को हर संभव सहायता प्रदान करने और इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बच्चों को इलाज की बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।