पाटन। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पाटन में राजीव सरोवर उद्यान का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने सौंदर्यीकरण कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह बहुत सुंदर उद्यान बन गया है। गौरतलब है कि नगर में तेजी से नागरिक सुविधाओं के दृष्टिकोण से तालाब का सौंदर्यीकरण किया गया हैं। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेन्द्र कश्यप सहित सभी पार्षद, जनप्रतिनिधि, मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा और अधिकारी – कर्मचारी उपस्थित थे।
देखें तस्वीर –

