जामगांव आर ब्लॉक में हाथ जोड़ो यात्रा विधिवत शुरू; कांग्रेसजनों ने गांवों में घर-घर जाकर किया जनसम्पर्क, समस्याओं से हुए रूबरू, निराकरण का दिया आश्वासन 

 

जामगांव आर। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निर्मल कोसरे के आदेश अनुसार हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के प्रथम दिवस ग्राम आगेसरा में माँ वृंदा देवी मंदिर में पूरा अर्चना कर कांग्रेसजनो ने संयुक्त रूप से टोली बनाकर घर घर जाकर जनसम्पर्क किया व हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के संदर्भ मे जानकारी दी व उद्देश्य को बताया। साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार की योजनाओं के संदर्भ में ग्रामीणजनों को घर-घर जाकर जानकारी दी गई। इस मौके पर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किए जा रहे विकास एवं जनहित के कार्यों की समीक्षा के साथ ही जनता से रूबरू होकर उनसे सरकारी योजनाओं का फीडबैक लिया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा प्रभारी उमाकांत चंद्राकर सहित जामगांव आर ब्लॉक के कांग्रेसजनो के साथ ही हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा ने भी उपस्थित होकर घर घर जाकर सीधा संवाद किया तथा उनकी बातें सुनी व उनका हाल चाल जाना। साथ ही ग्रामवासियों की प्रमुख मांगो व समस्याओं से अवगत हुए एवं ग्रामवासियों को समस्याओं के निराकरण कराने के लिए पूर्ण प्रयास करने की बात कही।

जामगांव आर ब्लॉक में से हाथ जोड़ यात्रा का विधिवत प्रारंभ हो गया जिसमें आज मुख्य रूप से हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के प्रभारी उमाकांत चंद्राकर उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत के उपाध्यक्ष आदरणीय अशोक साहू जी, देव कुमार निषाद सदस्य मछुवा कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रूपेंद्र शुक्ला जी जोन प्रभारी द्वय भेष आठे, सोहन जोशी जनपद पंचायत पाटन के सभापति आदरणीय रमन टिकरिहा, रूपचंद साहू सभापति जनपद पंचायत पाटन, डॉ ईश्वर प्रसाद निषाद अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर, कांग्रेस नेता अधिवक्ता मनोज वर्मा, सेक्टर प्रभारी कपूर साहू जी, देवेश चन्द्राकर, भुपेन्द्र (छोटू) बघेल, किशोर चन्द्राकर, भोज रघुवंशी, तेज राम सिन्हा, पवन कुमार डहरे, रेवा राम साहू सचिव ब्लॉक कांग्रेस, थान सिंह यादव, संतोष साहू, तुलुराम पटेल, धनेश सिन्हा, दुकालू निषाद, पतिराम पटेल, कांग्रेस नेता अमित अग्रवाल, भूषण लाल साहू सरपंच ग्राम पंचायत बोरवाय, योगेश साहू, चंदू देवांगन, खेलु साहू, प्रेम प्रकाश पांडेय उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस पाटन विधानसभा, लक्की सिन्हा विधानसभा महासचिव युवा कांग्रेस पाटन, मोरध्वज साहू सचिव युवा कांग्रेस पाटन विधानसभा, देव प्रकाश साहू सचिव युवा कांग्रेस पाटन, युवा कांग्रेसी आदित्य चन्द्राकर, खिलेश्वर कामरे, घनश्याम साहू, गोपेश्वर कुमार ठाकुर, विजय वर्मा, तिलोचन साहू, सुतीक्षण साहू, चन्द्रशेखर (लुल्ली) पाड़े, देव प्रकाश साहू, प्रीतम साहू, भीखम पटेल, जसवंत साहू, तुकाराम साहू, गोपेश्वर मंडावी, गोपी लाल साहू, थानसिंह पटेल, ओमप्रकाश साहू, योगेश यादव, घनश्याम साहू प्रेम लाल साहू, सहित सैकड़ों की संख्या में पाटन विधानसभा जामगांव आर ब्लॉक के कांग्रेस जन युवा कांग्रेस के साथी गण एनएसयूआई के पदाधिकारी गण सहित अन्य प्रमुख कांग्रेस कार्यकर्ता गण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।