रतनपुर-कोटा रोड में सड़क हादसा; कार में लगी आग, तीन लोग जिंदा जले  

 

बिलासपुर। रतनपुर-कोटा रोड में पोड़ी के पास भयंकर हादसा हो गया है। रात में एक कार पेड़ से टकरागई, इसके बाद लगी आग से कार और उसमे बैठे लोग जलकर राख हो गए। बताए जा रहा है की कार के अंदर तीन लोगों की हड्डियां नजर आ रही है।
रतनपुर थाना क्षेत्र के कोटा रोड पोड़ी पेट्रोल पंप के पास शनिवार देर रात भीषण सफल हादसा की जानकारी आ रहे है। बताया जा रहा है की घटना रात एक बजे के बाद की है। एक कर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। पेड़ से टकराने के बाद कार में आग लग गई। कार में लगी आग इतनी जबरदस्त थी की न तो कार में सवार लोगों को बाहर निकलने का अवसर मिला और न ही आने जाने वालों को उन्हें बचाने का अवसर मिला। इस घटना में कार सवार तीन लोग ज़िंदा जल गए। कार के अंदर उनकी केवल हड्डियां ही नजर आ रही है। इसी बीच किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जलकर राख हो गया था। अभी तक मारे गए लोगों के बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन बताया जा रहा है की कार में सवार लोग तोरवा के रहने वाले हैं। पुलिस उनके परिजनों के पहुंचने का इंतजार कर रही है ताकि मृतकों का पता चल सके।
एसडीओपी कोटा आशीष अरोड़ा भी मौके पर मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि कार में जितने लोग बैठे थे, वो सब बुरी तरह से जल गए हैं। किसी के शरीर पर मांस तक नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि अभी ये भी बता पाना मुश्किल है कि कार में कितने लोग सवार थे और वे कहां से कहां जाने के लिए निकले थे। इधर कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। आग बुझाने के बाद भी उसमें से अभी तक धुआं निकल रहा है। आशीष अरोड़ा ने बताया कि कार बिलासपुर के तोरवा क्षेत्र की है।