
दुर्ग। राज्य के समस्त पुलिस थानों के सम्म्पादित कार्यों के मूल्याकंन के पश्चात् उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर थाना पाटन को राज्य का उत्कृष्ट ग्रामीण थाना का प्रशंसा प्रमाण पत्र दिया गया है। पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा (भापुसे) के द्वारा उत्कृष्ट थाना का प्रमाण पत्र जिला पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉक्टर अभिषेक प्रणव को दिया गया।
पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ अभिषेक पल्लव ने आज पत्रकार वार्ता में बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के समस्त थानों का वर्ष 2021 में थानों द्वारा सम्पादित कार्यों के मूल्याकंन पर राज्य में जिला दुर्ग के “थाना पाटन को उत्कृष्ट ग्रामीण थाना घोषित किया गया है। उक्त संबंध में राज्य के पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा (भापुसे) द्वारा उत्कृष्ट ग्रामीण थाना का प्रमाण पत्र जारी किया गया है। जो उक्त प्रमाण पत्र पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव (भापुसे) द्वारा प्राप्त किया गया। उन्होंने थाना प्रभारी थाना पाटन एवं समस्त थाना स्टाफ को बधाई दिये हुये कहा कि हम सब के लिए यह गौरव का क्षण है। उन्होंने यह भी कहा कि अलग-अलग मानकों के आधार पर जांच होने पर बेस्ट ग्रामीण थाने का अवार्ड पाटन थाने को दिया गया है उन्होंने कहा निश्चित रूप से इंफ्रास्ट्रक्चर एवं यूनिवर्सिटी केशन क्वॉलिटी दोनों ही मामले में पाटन थाने का कार्य उत्कृष्ट रहा है।
