शासकीय चंदूलाल चंद्राकर महाविद्यालय पाटन में वार्षिकोत्सव संपन्न;  मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा ने कहा- आज जो कुछ भी हूँ आप सभी के आशीर्वाद और सहयोग से हूं..

 

पाटन। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शासकीय चंदूलाल चंद्राकर महाविद्यालय पाटन में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा थे। अध्यक्षता पाटन नगर पंचायत के अध्यक्ष भूपेन्द्र कश्यप ने किया। विशेष अतिथि के रूप में तरुण बिजौर अध्यक्ष चर्मकार शिल्पकार बोर्ड अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन, अशोक साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग, महेंद्र वर्मा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन, डॉ बी. एस. छाबड़ा प्राचार्य शास. महाविद्यालय सम्मिलित हुए। इस मौके पर एनएसयूआई के छात्र नेताओं, महाविद्यालय के  छात्र – छात्राओं ने मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा, जनभागीदारी समिति, एवं नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष भूपेन्द्र कश्यप, दुर्ग जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, आदरणीय तरुण बिजौर अध्यक्ष चर्म शिल्पकार बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन, सहित समस्त अन्य विशिष्ट अतिथियों का जोरदार स्वागत किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा ने अपने सम्बोधन में कॉलेज में अपने अध्ययन के दिनों को स्मरण करते हुए कहा कि- मेरा सौभाग्य है कि मुझे इस महाविद्यालय में अध्ययन करने का अवसर मिला। समाजसेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मुझे यहां के गुरुजनों से मिली। यहां पर अध्ययन के दौरान ही मुझे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से जुड़ने औऱ समाज सेवा करने के साथ राजनीति में अवसर मिला। मेरे जीवन का बहुत ही खुशनुमा समय मैंने यहाँ बिताया है, जो मेरे जीवन निर्माण में बहुत ही सहायक हुआ। जो कुछ भी आज हूँ आप सभी के आशीर्वाद और सहयोग के साथ ही  मेरे राजनीतिक गुरु मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल जी के आशीर्वाद से हूं। आप सभी का विश्वास, साथ और सहयोग और समय समय पर मार्गदर्शन मुझे निरन्तर मिलता रहे, सदैव मैं आप सभी से यही अपेक्षा रखता हूँ।

श्री वर्मा ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार निंरतर सभी वर्गों, युवाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री जी हमारे संस्कृति और सभ्यता की रक्षा कर रहे है। हमारे छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान को बचाने का कार्य कर रहे हैं, इसलिए आज छत्तीसगढ़ का हर वर्ग स्वयं को सुरक्षित महसूस करता है। इसलिए यहाँ के निवासी दिल से भूपेश है तो भरोसा है का नारा लगाते हैं। श्री वर्मा ने सभी छात्रों को मुख्यमंत्री से जुड़ने और  सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ने कहा कि- मेरा सौभाग्य है कि मैं मुझे इस महाविद्यालय एवं पूज्य गुरुजनों के सानिध्य में पढ़ने का अवसर मिला व आप सभी के आशीर्वाद, मुख्यमंत्री जी के आशीर्वाद और मुख्यमंत्री जी के ओएसडी बड़े भैया आशीष वर्मा जी के सानिध्य व सहयोग से मुझे राजनीति व जनसेवा के क्षेत्र में मुझे कार्य करने का अवसर मिला। आप सब ने जो मुझे मान-सम्मान और अतिथि के रूप में आमंत्रित किया इस हेतु आप सभी कॉलेज परिवार का मैं धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ।

इस अवसर पर आयुष टिकरिहा एनएसयूआई दुर्ग जिला उपाध्यक्ष, सौरभ वर्मा दुर्ग जिला महासचिव, युवराज साहू एनएसयूआई पाटन विधानसभा अध्यक्ष, कांग्रेस नेता संदीप कश्यप, डॉ ईश्वर निषाद, युवा कांग्रेसी नेता नीरज सोनी, गोपाल देवांगन उमाशंकर निर्मलकर, प्रेम प्रकाश पांडे, डेविड चन्द्राकर, छात्रनेता ईश्वर सिन्हा एनएसयूआई जिला सचिव, एनएसयूआई छात्र नेता डेविड बघेल, ईकेश वर्मा, बोनू नागवंसी, अतुल नागवंसी, निमेश ठाकुर, ऐश्वर्य टिकरिहा, योगेंद्र भारती, पंकज यादव, रोमलाल बंजारे, पुलक बिजौरा, आकाश वर्मा, मनीष, भूपत वर्मा, वासु वर्मा, निखिल वर्मा, बिट्टू साहू, होमेंद्र, मोरध्वज साहू, इशु साहू, ऋतिक वर्मा, प्रशांत देशमुख, पिंटू यादव, देवेंद्र यदु, मोहित देवांगन, सहित महाविद्यालय प्रबन्धन समिति के सदस्य गण, महाविद्यालय के प्राध्यापक गौरव शर्मा, प्रो. चन्द्रशेखर देवांगन, डॉ साधना राहटगावकर, सहित अन्य प्राध्यापक, अधिकारी, कर्मचारी, सहित महाविद्यालय के हजारों के संख्या में छात्र छात्राएं, एनएसयूआई के युवा कार्यकर्ता गण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।