बिलासपुर के ग्राम मेड़पार में 50 मवेशियों की मौत

बिलासपुर/ तखतपुर विकासखंड के ग्राम मेड़पार बाजार में एक परिसर में रखे गये 120 मवेशियों में से करीब 50 की मौत हो गई है।
घटना की जानकारी आज सुबह मिली। मेड़पार बाजार के सरपंच विनोद धृतलहरे ने बताया कि गांव में गौठान नहीं है इसलिये जर्जर पुराने पंचायत भवन में मवेशियों को रखा जा रहा है। धृतलहरे के अनुसार उनके खुद की तीन गायों की इसमें मौत हो गई,  जिन्हें कल शाम उसने यहां लाकर रखा था।
सुबह जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और पशुपालन विभाग के अधिकारी ग्राम की ओर रवाना हुए हैं।
इस खबर से प्रशासन के अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए हैं।अभी 4 दिन पहले ही 20 जुलाई को प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा अपनी महत्वाकांक्षी का उठान योजना की शुरुआत की थी इस योजना का असल मकसद ही गायों की सेवा करना है। उन्हें लावारिस हालत में ना छोड़कर गौठान में चारा पानी तथा स्वास्थ्य कर माहौल में उनकी परवरिश करना है। इस खबर को लेकर अभी तक प्रशासन की ओर से किसी प्रकार की कोई जानकारी सामने नहीं आ रही है। वहीं इसकी वजह कितनी गायों की एक साथ मौत कैसे हो। यह वास्तव में गंभीर बात है और प्रशासन को इसकी था तब जाकर पूरे मामले की जांच करनी चाहिए*

Leave a Reply