पाटन। ब्लॉक और नगर कांग्रेस कमेटी पाटन द्वारा आज प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के स्वर्णिम 4 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर नगर पंचायत पाटन के हृदय स्थल आत्मानंद चौक में भव्य आतिशबाजी एवम मिठाई बांटकर जश्न मनाया गया।
इस मौके पर कांग्रेस के वक्ताओं ने कहा कि बीते 4 साल सचमुच पूरे प्रदेश के लिए स्वर्णिम काल रहा है जिसमे प्रदेश के गांव, गरीब, किसान के साथ-साथ शिक्षा और रोजगार जैसे सभी वर्गो पर प्रदेश के मुखिया द्वारा निर्णय लिया गया है, जिससे आज छत्तीसगढ़ सर्वांगीण विकास की ओर अग्रसर है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भूपेंद्र कश्यप (अध्यक्ष नगर पंचायत पाटन), महेंद्र वर्मा (अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन), हेमंत देवांगन (अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी पाटन), देवेंद्र चंद्रवंशी (उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन), सालिक साहू (जोन प्रभारी), नीरज सोनी, प्रशांत शुक्ला, आदित्य तिवारी, सरजू साहू, पार्षद – आभास दुबे, मनीष देवांगन, लीलाधर वर्मा, पुरुषोत्तम कश्यप, बिसौहा देवांगन, विनय पटेल, सुनील सोनी, संतोष मालवीय, घनश्याम देवांगन, बाबा खान, गौतम कौशिक, निशांत त्रिपाठी, मनोज कुर्रे, मोती बघेल, मुनेद्र राणा, मनोज वर्मा, दिनेश शर्मा, संदीप देवांगन, युवराज साहू और संदीप कश्यप सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।