कांग्रेसजनों ने गौरव दिवस मनाया

भाटापारा। प्रदेश की कांग्रेस सरकार 4 वर्ष पूर्ण होने पर कांग्रेसजनो के द्वारा खुशी का इजहार करते हुए गौरव दिवस मनाया गया इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कमल ठाकुर एवं नगरपालिका के उपाध्यक्ष त्रिलोकी सलूजा के नेतृत्व में बस स्टैंड चौक पर लोगों को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ईश्वर सिंह ठाकुर श्रम कल्याण बोर्ड के सदस्य आलोक मिश्रा वरिष्ठ कांग्रेसी नरेश चौबे वरिष्ठ कांग्रेसी रेवाचंद पारप्यानी, अरुण यादव, विक्की ठाकुर, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील गुप्ता अजय यादव किशन निर्मलकर आदि कांग्रेसी बड़ी संख्या में मौजूद थे। इस मौके पर ईश्वर सिंह ठाकुर ,कमल ठाकुर एवं त्रिलोक सिंह सलूजा श्रम मंडल के सदस्य आलोक मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश चौमुखी विकास कर रहा है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ी संस्कृति को पुनः जीवत करने में सफल रहे हैं। नेताओं ने कहा कि भूपेश बघेल किसान गरीब मजदूर वर्ग के लिए मसीहा के रूप में कार्य कर रहे हैं आने वाले चुनाव में प्रदेश की जनता पुणे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं कांग्रेस पार्टी के ऊपर भरोसा करेंगी और कांग्रेस की पुनः सरकार बनेगी।