वंदे भारत ट्रेन का भाटापारा स्टेशन पर विधायक शिवरतन शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

 

भाटापारा। रविवार को वंदे भारत ट्रेन का भाटापारा स्टेशन पर विधायक शिवरतन शर्मा के नेतृत्व में उनके कार्यकर्ताओं एवं पार्टी के लोगों ने स्वागत किया। इस मौके पर काफी संख्या में लोग ट्रेन को देखने मात्र के लिए स्टेशन पहुंचे थे। ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा रविवार को शोभा नागपुर से बिलासपुर के लिए वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया जो भाटापारा स्टेशन पर 4:26 पर पहुंची और 4:34 मिनट पर भाटापारा स्टेशन से रवाना हुई। यहां यह बताना लाजमी है कि केवल पहले दिन स्वागत सत्कार के लिए ट्रेन का स्टॉपेज भाटापारा स्टेशन पर दिया गया था सोमवार से यह ट्रेन भाटापारा स्टेशन पर नहीं रुका करेगी। यहां पर यह बता दें कि नागपुर से बिलासपुर के बीच में लगभग 18 से 20 स्टेशनों में रविवार को इस को रोका गया जबकि इसका मूल स्टॉपेज नागपुर गोंदिया राजनांदगांव दुर्ग रायपुर और बिलासपुर में दिया गया है परंतु रविवार को पहले दिन छोटे बड़े स्टेशनों को मिलाकर लगभग 20 स्टेशनों पर इसका स्टॉपेज दिया गया था जहां पर लोगों के द्वारा पहुंचकर गाड़ी का स्वागत किया गया। वंदे भारत ट्रेन देश की छठवीं ट्रेन है छत्तीसगढ़ को एक बड़ी सौगात के रूप में मिली है। इस ट्रेन के प्रारंभ होने से भारतीय जनता पार्टी के लोग काफी खुश नजर आए। विधायक शिवरतन शर्मा ट्रेन के अंदर जाकर ट्रेन की बनावट का अवलोकन किया और ट्रेन में सफर कर रहे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव से मुलाकात कर उनका स्वागत भी किया। विधायक शिवरतन शर्मा ट्रेन में सवार होकर बिल्हा तक भी गए, उनके साथ महाबल बघेल राकेश तिवारी सुनील यदु परस देवांगन मनिंदर सिंह सोनी आदि लोग भी गए।

वंदे भारत ट्रेन छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी सौगात

भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा ने भाटापारा रेलवे स्टेशन में वंदे भारत ट्रेन का स्वागत करने के बाद कहा कि वंदे भारत ट्रेन छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ी सौगात है केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार देश को नई ऊंचाई की ओर ले जा रही है उन्होंने कहा कि भारत की छठवी वंदे भारत ट्रेन है जो छत्तीसगढ़ को मिली है इसके लिए हम प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।

16 कोच के साथ चल रही है ट्रेन

इस गाड़ी में कुल 16 डब्बे लगाए गए हैं सभी डिब्बों के गेट सेंसर से जुड़े हुए हैं जो गाड़ी खड़ी होने के बाद खुलेंगे और गाड़ी चलने के पहले बंद हो जाएंगे अर्थात दरवाजा बंद होने के बाद यदि कोई बाहर रह जाता है तो वह बाहर ही रह जाएगा फिर उसके लिए दरवाजा नहीं खुल पाएगा । गाड़ी पूरी सज धज कर भाटापारा स्टेशन पहुंची थी हर एक बोगी में रेलवे सुरक्षा बल के लोग टीटीइ और रेलवे के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे जो यात्रियों का इस्तकबाल कर रहे थे।

ट्रेन में चल रहे टीटी भाटापारा स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने से रह गए

भाटापारा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन लगभग 8 मिनट तक रूकी। इस दौरान ट्रेन में चल रहे एक टी टी ई ट्रेन में चढ़ने से रह गए । वह T T की ट्रेन से उतर कर प्लेटफार्म पर लोगों से बातचीत कर रहा था और उनका मुंह ट्रेन की तरफ नहीं था फल स्वरुप अचानक ट्रेन का दरवाजा बंद हो गया और ट्रेन रवाना हो गई जिसे कारण टीटी ट्रेन में नहीं चढ़ सका । ट्रेन की खूबसूरती देखने के लिए लोगों ने ट्रेन के पास जाकर और ट्रेन में चढ़कर ट्रेन को करीब से देखा। ट्रेन को लेकर लोगों में उत्साह जरूर था परंतु इस ट्रेन का भाटापारा रेलवे स्टेशन में स्टॉपेज नहीं होने का लोगों को दुख भी था।
वंदे भारत ट्रेन का भाटापारा में स्टॉपेज हो,महज पब्लिसिटी के लिए पहले दिन जगह-जगह रोक दी गई ट्रेन

छत्तीसगढ़ सरकार में भवन एवं संनिर्माण कर्मकार मंडल के सदस्य सतीश अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ को एक नई ट्रेन मिलने का स्वागत जरूर किया परंतु अनेक सवाल खड़े करते हुए कहा कि सर्वप्रथम तो क्षेत्र के सांसद और विधायक को इस ट्रेन का भाटापारा में स्टॉपेज करवाना चाहिए था और दूसरी बात यह कि नई ट्रेन चलना देश में यह कोई पहली बार नहीं हो रहा है जब नई ट्रेन चल रही हो किंतु केंद्र की मोदी सरकार इसमें भी अपनी पब्लिसिटी चाहती है जिसके कारण शुरुआत वाले दिन 20 स्थानों पर ट्रेनों को रोका गया यह मात्र सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का तरीका था जिसे जनता भलीभांति समझती है। अग्रवाल ने वंदे भारत ट्रेन के स्टॉपेज की मांग की है।