नपा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए सम्मेलन बुलाने की मांग

 

भाटापारा। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता गुप्ता के विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी के पार्षद दल के द्वारा अविश्वास प्रस्ताव के संदर्भ में ज्ञापन सौंपा गया था। पार्षद दल के नेता प्रतिपक्ष व्यास यदु ने अविश्वास प्रस्ताव हेतु सम्मेलन बुलाने की मांग जिला कलेक्टर से की है। व्यास यदु ने कहा कि उक्त प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए कलेक्टर द्वारा पार्षदों के हस्ताक्षर की आवश्यक जांच भी पूर्ण करा ली गई है। लेकिन जांच पश्चात आवश्यक मतदान की नियत तिथि आज पर्यंत तक कलेक्टर द्वारा प्रदान नहीं की गई। व्यास यदु ने कलेक्टर रजत बंसल से अविश्वास प्रस्ताव जैसे महत्वपूर्ण विषय पर तारीख नहीं दिए जाने के बारे में पूछा है और कहां है कि उक्त देरी के कारण नगरपालिका के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं आता विश्वास प्रस्ताव के सम्मेलन हेतु यथाशीघ्र तारीख दी जाए। यथाशीघ्र तारीख नहीं मिलने की स्थिति में कार्यालय का घेराव करने की बात नेता प्रतिपक्ष व्यास यदु ने कही है।