जीव जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष विद्या भूषण शुक्ला तथा सदस्यों ने पदभार ग्रहण किया, मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री ने अध्यक्ष सहित सभी सदस्यों को दी शुभकामनाएं

 

रायपुर/रायपुर जीव जंतु बोर्ड के अध्यक्ष विद्या भूषण शुक्ला ने छत्तीसगढ़ राज्य बीज कृषि विकास निगम लिमिटेड के कार्यालय में आयोजित समारोह में अध्यक्षीय पद के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया एवं मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से मिलकर उनके प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे थे। अध्यक्ष एवं सदस्यों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं जीव जंतुओं के कल्याण के लिए कार्य करने को कहा। कृषि मंत्री श्री चौबे ने भी अध्यक्ष श्री शुक्ला और अन्य सदस्यों को शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्री आलोक चंद्राकर एवं सदस्यगण श्री करण देव सिंह, श्री मदन मोहन खंडेलवाल, श्री नारायण खंडेलिया, श्री धनेश्वर साहू, श्री संजय जैन और श्री मदन देवांगन ने भी पदभार ग्रहण किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, किसान कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र शर्मा, पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री शैलेश नितिन त्रिवेदी, छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री महेंद्र छाबड़ा, छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा, जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।