ग्राम पंचायत गुडेलिया में मितानिन दिवस मनाया गया

भाटापारा। ग्राम पंचायत गुडेलिया में बुधवार को मितानिन दिवस मनाया गया इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर मितानिनो का सम्मान किया गया। ग्राम पंचायत के सरपंच लोकेश ध्रुव के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मितानिन बहनों के द्वारा पहले मातृ स्वास्थ्य शिशु स्वास्थ्य और पोषण के विषयों से अपना कार्य शुरू किया गया था फिर उन्होंने मलेरिया दस्त टीवी और कुछ जैसे रोगों से लड़ने में बड़ी भूमिका निभानी शुरू की और आज वे मानसिक स्वास्थ्य बीपी शुगर आदि के लिए भी समुदाय को सेवाओं से जोड़ रही हैं मितानिन बहनों के द्वारा स्वास्थ्य समस्याओं पर समुदाय की जागरूकता बढ़ाने उचित सलाह देने और सामान्य बीमारियों के लिए प्राथमिक इलाज देने का काम भी किया जा रहा है। यहां पर यह बता दें कि छत्तीसगढ़ के मितानिन कार्यक्रम से सीख लेकर देशभर में आशा कार्यक्रम बना जिसमें आज 10 लाख महिलाएं सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता हैं सरपंच लोकेश ध्रुव ने आगे कहा कि मितानिन छत्तीसगढ़ का गौरव है इस साल विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा वैश्विक स्तर पर भी इनके योगदान को सराहा गया है। इस कार्यक्रम में सरपंच लोकेश ध्रुव उपसरपंच संकेत अग्रवाल पंच संतोष कुमार वरिष्ठ नागरिक एल आर नेताम शंभू ध्रुव दुकालू ध्रुव के अतिरिक्त मितानिन दीदी में सुरुज, सुखमीन, मानूका एवं जानकी विशेष रूप से मौजूद थे साथ में गांव के लोग भी काफी संख्या में मौजूद रहे।