युवा कांग्रेस के बैनर तले विधानसभावार भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई

 

भाटापारा। भारत जोड़ो यात्रा देश मे महंगाई, बेरोजगारी, युवाओं, महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार, जीएसटी के नाम के पर लूट,नोट बंदी , काला धन लाने का जुमला, दो मित्रों का कर्जा माफ ,किसानों के साथ विश्वासघात के खिलाफ देश में अमन शांति भाई चारे को लेकर विधानसभावार भारत जोड़ो यात्रा युवा कांग्रेस के बैनर तले निकाली गई। इस मौके पर केंद्र की भाजपा सरकार की गलत नीति की आलोचना की गई और लोगों से आह्वान किया कि आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में केंद्र से मोदी सरकार को उखाड़ फेंके।
,सतीश अग्रवाल निगम मंडल सदस्य सरिता सत्यनारायण ठाकुर जिला पंचायत उपाध्यक्ष,आलोक मिश्रा ,अभिषेक मोदी, युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष मोहन निषाद ,अमर मंडावी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ग्रामीण,तरुण खटकर जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी,सुनील गुप्ता,प्रदेश सचिव मुकेश हेंवार,युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मनमोहन कुर्रे, युवा कांग्रेस जिला महासचिव लालू मानिकपुरी, रोहित साहू सभापति स्वस्थ विभाग, समीर ध्रुव पार्षद,जिला महासचिव जग्गा राव, राजा तिवारी जिला कांग्रेस सचिव,विक्की ठाकुर संयुक्त सचिव,नवीन बक्स, जिला महासचिव किशन निर्मलकर,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विवेक यदु,आकिब मेमन प्रदेश सचिव एनएसयूआई,यूवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष महेंद्र सेन,सत्यजीत शेंडे,गोविंदा देवदास,राजा घृतलहरे, की उपस्थिति में युवा कांग्रेस द्वारा तृतीय चरण का भारत जोड़ो पद यात्रा मशाल रैली भव्य रूप से निकाला गया,मशाल रैली भाटापारा बस स्टैंड से शुरू होकर भारत माता चौक जयस्तंभ पर भारत माता की आरती कर समापन किये जिसमे प्रमुख रूप से मनीष पंजवानी एल्डर मैन, आयूब बाठिया रिंकू गुप्ता,आदिल चनिजा,विधानसभा अध्यक्ष एनएसयूआई हरीश लहरे,विजय महिलांगे,शदाब जलियांवाला, सहित सैकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।