रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जल्द ही “दादा” बनने जा रहे हैं। उन्होंने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया एकाउंट से साझा की है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की शादी इसी साल 6 फरवरी को बैंकर ख्याति वर्मा से हुई थी। अब उनके यहां एक नन्हा मेहमान आने वाला है।
दरअसल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया एकाउंट पर एक तस्वीर साझा की। इसमें उनके कुर्ते की जेब पर एक टैग लगा हुआ दिख रहा है। जिस पर – DADA To Be लिखा हुआ है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने लिखा, दादा बनने का सुख मिलने जा रहा है। मुख्यमंत्री के इस पोस्ट पर लोगों की बधाइयां मिल रही हैं।
