भाटापारा। ग्राम पंचायत टोनाटार में स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शुगर, ब्लड प्रेशर, नेत्र जांच, एवं अन्य प्रकार की जांच एवं गर्भवती, शिशुवती माताएं व बच्चों का टिकाकरण किया गया । शिविर के दौरान बुजुर्ग एवं असहाय नागरिकों स्टिक, वाकर का भी वितरण किया गया। इस कार्यक्रम को मुख्य अतिथि चन्द्र प्रकाश साहू जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 19 ने रिबन काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर बुद्धेष ध्रुव सरपंच प्रतिनिधि टोनाटार, होरी वर्मा सरपंच नवागांव, गेंद वर्मा उपसरपंच, गुलशन बिजोरा, पिंकू वर्मा, उमेशकांत यादव , राहुल, परमानंद वर्मा, एवम स्वास्थ्य विभाग से डॉ जेपी दुबे सेक्टर सुपर वाइजर के अजगल्ले के सेन मनोरमा साहू संगीता साहू दुर्गेश साहू रिपुसुदन साहू राजू वर्मा राजकुमार वर्मा रोशनी साहू मोहर कोसले अदिति वर्मा जीतेन्द्री वर्मा अनिल साहू के यादव वीना साहू द्रौपति वर्मा , मितानिन दीदीया, आगनबाड़ी कार्यकर्ता, समस्त पंचायत पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सेक्टर स्तरीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
