निःशुल्क सरस्वती सायकिल योजना के तहत 38 छात्राओं को  सायकिल वितरित 

पाटन / शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय रानीतराई में राज्य शासन की निःशुल्क सरस्वती सायकिल योजना के अंतर्गत कुल 38 छात्राओं को अशोक साहु  उपाध्यक्ष ,जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य अतिथि तथा  रमन टिकरिया सभापति जनपद पंचायत पाटन  की अध्यक्षता एवं विशिष्ट अतिथि ग्राम पंचायत रानीतराई के प्रथम नागरिक  निर्मल जैन सरपंच द्वारा  सायकिल वितरण किया गया। इस अवसर पर सभी के द्वारा कोविड -19 के निर्देशों का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंस  के साथ  प्रत्येक व्यक्ति द्वारा मास्क लगाते हुए निर्देशों का पालन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा छात्राओं को बधाई देते हुए पढाई पर विशेष ध्यान देने कहा गया। साथ ही सभी अतिथियों द्वारा छात्राओं को बहुत बहुत बधाई एवं आने वाले दिन के लिए शुभकामनाएं दी गई। इस मौके पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष भूपेश ठाकुर, सदस्य ज्ञानेश्वर श्रीवास, सुमीत विश्वकर्मा, प्राचार्य ललित ठाकुर, राकेश सिंह ठाकुर, मोहर लाल नेताम,भूधर सिंह ठाकुर, किशोर कुमार कुलदीप, ओमप्रकाश यादव, श्रीमती विन्वा साहु,श्रीमती संध्या वर्मा, कु.पूजा ठाकुर, नृपाल वर्मा, श्याम लाल चक्रधारी उपस्थित रहे

Leave a Reply