राधा देवी अग्रवाल का निधन 

 

भाटापारा। नगर के प्रतिष्ठित व्यवसाई राधेश्याम अग्रवाल एवं श्रवण अग्रवाल की माता श्रीमती राधा देवी अग्रवाल का 101 वर्ष की आयु में गुरुवार को निधन हो गया। दोपहर बाद मारवाड़ी शमशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। जहां पर बड़ी संख्या में समाजिक लोग एवं व्यापारीगण मौजूद थे । वे दीपक, प्रदीप, संजय एवं संदीप अग्रवाल की दादी थी। उनके निधन पर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष सतीश अग्रवाल ने गहरा शोक व्यक्त किया है।