भाटापारा। नगर में दीपोत्सव पर्व धूमधाम से मनाया गया। 24 अक्टूबर को दीपावली के दूसरे दिवस सूर्य ग्रहण होने के कारण किसी भी प्रकार की पूजा अर्चना नहीं की गई। 25 अक्टूबर को ग्रहण हटने के बाद संध्या 7 बजे गौरी गौरा का पूजा कार्यक्रम किया गया । 26 अक्टूबर को शहर सहित ग्रामीण अंचल में गौरा-गौरी का त्योहार उत्साह के साथ मनाया गया। तीन दिनों तक चलने वाले इस त्योहार में परंपरानुसार भगवान शिव-पार्वती के विवाह की रस्में निभाई गई
पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मधुर धुन के बीच पर्व की खुशियां दोगुनी हो गई। लोगों ने ईश्वर की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
भाटापारा शहर के नयापारा वार्ड, नयागंज वार्ड, धुरंधर वार्ड, मातादेवालयवार्ड रामसागर सहित विभिन्न वार्डों व शहर से लगे ग्राम खोखली देवरी तरेंगा सिद्ध बाबा सेमरिया टेहका सहित अन्य गांवों में गौरा गौरी पर्व की धूम रही। तीन दिनों तक चलने वाले इस त्योहार की शुरुआत नरक चौदस की रात में फूल कुचरने से हुई।
इसके बाद कार्तिक अमावस्या की सुबह मोहल्लेवासी बाजे गाजे के साथ समूह में खेत या पवित्र स्थान से मिट्टी लेने गए। मिट्टी लाने के बाद बाद पूजा स्थल में (गौरा) भगवान शंकर व पार्वती (गौरी) के साथ नंदी, भीमसेन आदि की आकर्षक प्रतिमाएं बनाई गई। रात में दोनों प्रतिमाओं के साथ भगवान शंकर व पार्वती के विवाह की रस्में निभाई गई।
इस दौरान शिव जी की बारात भी निकाली गई। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मधुर धुन में लोग खूब थिरके। नयापारा वार्ड गौरा उत्सव समिति के प्रमुख गणेश सिंह ध्रुव ने बताया कि उत्सव की शुरुआत नरक चौदस हो गई। पूजा स्थल को गौरा चौरा कहा जाता है।
इसी पूजा स्थल पर रात में फूल कूचरने की परंपरा हुई। दूसरे दिन बाजे गाजे के साथ जाकर खेत से मिट्टी लाई गई। विवाह की रस्में निभाई गई। सूर्य ग्रहण होने के कारण मंगलवार की रात को भगवान ईशर देव की वैवाहिक रस पुरा किया गया दूसरे दिन बुधवार की सुबह गौरा गौरी की विधि विधान से मूर्ति की स्थापना की गई । दोपहर बाद नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए बजरंग अखाड़ा दल के द्वारा हैरतअंगेज प्रदर्शन करते हुए शोभायात्रा निकाली गई यह हैरतअंगेज अखाड़ा नगर के प्रमुख मार्ग फव्वारा चौक होते हुए स्थानी कल्याण सागर तालाब पहुंचे, फिर पूजा-अर्चना की गई। पश्चात तालाब में गौरा-गौरी की मूर्ति का विसर्जन किया गया।
हैरतअंगेज अखाड़े का प्रदर्शन किया गया-
बजरंग सेना के बाल कलाकारों के द्वारा अखाड़े का हैरतअंगेज प्रदर्शन किया गया देखने के लिए लोगों का भीड़ उमड़ पड़े यह हैरतअंगेज अखाड़े का प्रदर्शन बजरंग सेना के प्रमुख बजरंग ध्रुव के मार्गदर्शन में हुआ जिसमें प्रमुख रुप से बजरंग ध्रुव उस्ताद,भूपेन्द्र ध्रुव(बॉबी)सन्नी ध्रुव,पापु पावनकर, रितेश यादव (चिन्टू),शिवम ध्रुव(छोटू),रितेंद्र यादव(पिंटू)डकेसवर साहू,सौरभ ध्रुव,राकेश ध्रुव,मोनू यादव,शेखर ध्रुव,कान्हा धीवर,हनी ध्रुव,मयंक रजक,प्रथम ध्रुव, जिगर ध्रुव,लकी ध्रुव, एवं सभी बजरंग सेना अखड़ा दल नयापारा वार्ड भाटापारा।
