सेवानिवृत शिक्षक बसंत कुमार सिंगौर नहीं रहे 

पाटन। ग्राम दैमार निवासी सेवानिवृत शिक्षक बसंत कुमार सिंगौर 82 वर्ष का आज बुधवार 26 अक्टूबर को सुबह निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार निवास स्थान ग्राम दैमार में आज ही 12:00 बजे किया जाएगा। वे क्षेत्र के कृषक एवं कांग्रेस नेता अजय सिंगौर और अविरल ट्रेडर्स पाटन के संचालक विजय सिंगौर के पिता थे। उनके निधन पर क्षेत्र के लोगों ने शोक जताया है।