धनतेरस पर बाजार में जमकर रौनक रही 

 

भाटापारा । शनिवार को धनतेरस के पावन अवसर पर बाजार में जमकर रौनक रही धनतेरस का बाजार व्यापारियों के मनमाफिक रहा । बाजार में जमकर धन की वर्षा हुई कुछ दिनों से सुस्त पड़े बाजार में बीते तीन-चार दिनों से अच्छी रौनक दिखाई देने लगी थी जो शनिवार को काफी ज्यादा रही। इस बार 2 दिन धनतेरस का त्यौहार पड़ने की वजह से रविवार को भी बाजार में अच्छी रौनक रहने की पूरी संभावना दिखाई दे रही है।
शनिवार को धनतेरस के दिन बाजार में पैर रखने की भी जगह नहीं बची थी धनतेरस के अवसर पर जमकर धन की वर्षा हुई दोपहर बाद से लेकर रात तक बाजार में ग्राहकों की भीड़ लगी रही धनतेरस के बाजार में जबरदस्त ग्राहकी की वजह से व्यापारी बहुत प्रसन्न रहे।
नगर के सभी प्रकार के व्यापार में ग्राहकों की दुकानों में जबरदस्त भीड़ देखी गई । छत्तीसगढ़ की सरकार के द्वारा किसानों के खाते में राजीव गांधी न्याय योजना के तहत राशि डाले जाने के बाद बाजार में एकाएक रौनक बढ़ गई
बाजार में जो रौनक दिखी वह आज देखते ही बन रही थी ज्वेलरी दुकान ट्रैक्टर शाप मोबाइल दुकान और कपड़ा दुकानों में साथ ही बिजली दुकान व इंटरप्राइजेज दुकानों में भी ग्राहकों की जमकर भीड़ रही सभी ग्राहक मुहुर्त देकर खरीदी करने लगे रहे। पिछले कुछ दिनों से सुस्त पड़ा बाजार अचानक गुलजार होने से दुकानदारों के चेहरे पर भी जबरदस्त रौनक रही और ग्राहक भी पूरे उत्साह के साथ बाजार में खरीदी के लिए उमड़ पड़े ग्राहकों के बीच धनतेरस के दिन अन्य सामानों की तुलना में सबसे ज्यादा सोना चांदी की बिक्री हुई वहीं ऑटोमोबाइल और ट्रैक्टर बिक्री के मामले में भी बाजार मैं रौनक दिखाई दी। मोबाइल सेंटर और कपड़ा व्यवसाय में भी ग्राहक लगातार दिखाई दिए अभी भी अनुमान है कि रविवार और सोमवार को भी बाजार में दम रहेगा।

महंगाई के बावजूद बाजार में रही रौनक
महंगाई के बावजूद छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा राजीव गांधी न्याय योजना के तहत किसानों के खाते में जो राशि डाली गई तथा अन्य मदों से भी गरीबों और किसानों के खातों में जो राशि डाली गई उसके बाद बाजार में अच्छी खासी रौनक दिखाई दी और महंगाई का असर रहा पर पैसा आने के बाद बेअसर हो गया
उसका असर इस दीपावली के त्यौहार पर स्पष्ट रूप से दिखाई दिया गांव के लोग भी जमकर खरीदारी करें महंगाई का असर छत्तीसगढ़ में नहीं के बराबर दिखाई दिया।
सर्राफा कपड़ा इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में रही भीड़
धनतेरस के दिन बाजार में ग्राहकों का सबसे ज्यादा रुझान सोने चांदी की खरीदी में रहा ऐसा माना जाता है कि धनतेरस के दिन सोने चांदी की खरीदी से पूरे साल भर सुख शांति समृद्धि परिवार में आती है इस वजह से धनतेरस के दिन सोने चांदी का बाजार हमेशा ही गुलजार रहता है सोने चांदी के भाव में स्थिरता होने के कारण सोने सोने चांदी की जमकर खरीदी ग्राहकों के द्वारा की गई ।सदर बाजार लाइन में स्थित सभी सराफा दुकानों में ग्राहकों की लंबी-लंबी लाइनें दिखाई दी और पूरा शहर ग्राहकों की चहल-पहल से भरपूर रहा।