नगर पंचायत पाटन को ‘बेस्ट परफॉर्मिंग नगर पंचायत’ श्रेणी में पूरे देश में मिला तीसरा स्थान, अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप ने नगरवासियों को दी बधाई

 

रायपुर। नगर पंचायत पाटन में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के मोर जमीन-मोर मकान योजना अंतर्गत स्वीकृत आवासों के विरुद्ध अधिक संख्या में आवास पूर्ण कर समय से हितग्राहियों को आवास उपलब्ध कराने एवं आकर्षक आवास बनाने जैसे उत्कृष्ट कार्य के लिए ‘बेस्ट परफॉर्मिंग नगर पंचायत’ श्रेणी में पूरे भारत में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है।

इस उपलब्धि पर नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप ने नगरवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप पाटन नगर का विकास किया जा रहा है। पैसों की कोई कमी नहीं है। मुख्यमंत्री जी लगातार पाटन के विकास को लेकर गंभीर हैं। श्री कश्यप ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।