O कॉलेज बस स्टैंड लोकोत्सव मैदान आउटडोर स्टेडियम और शिवलाल मेहता स्कूल बिल्डिंग का किया निरीक्षण
भाटापारा। 10 सालों में रजत बंसल ऐसे पहले कलेक्टर है जिन्होंने एसडीएम कार्यालय भाटापारा में पहुंच कर सीधे आम लोगों से भेंट मुलाकात की और उनकी समस्याओं को जाना समझा और उनसे ज्ञापन लिया अनेक समस्याओं का निराकरण उन्होंने मौके पर ही कर दिया और शेष पर पूरी कार्यवाही का आश्वासन दिया । इसके बाद उन्होंने कॉलेज परिसर के ऑटो टोरियम, जहां इनडोर स्टेडियम बनना प्रस्तावित है उस लोकोत्सव मैदान का, बस स्टैंड स्थल का, आउटडोर स्टेडियम माता देवालय और शिवलाल मेहता स्कूल बिल्डिंग का मौके पर जाकर निरीक्षण किया और पूरे कार्यों के लिए साथ ही हटरी बाजार ,सदर सदर बाजार के लिए एक बड़ी कार्य योजना बनाने पहल शुरू कर दी है। इसके लिए उन्होंने बुधवार को अपने साथ एक आर्किटेक्ट को भी लाया था। कलेक्टर रजत बंसल की इस प्रकार की पहल का भाटापारा के नागरिकों व्यापारियों सहित अन्य क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों ने स्वागत किया है और प्रशंसा की है। यहां यह बता दें कि बलौदा बाजार को जिला बने लगभग 10 वर्ष हो चुका है ,बलौदा बाजार 2012 में जिले के रूप में अस्तित्व में आया था उसके बाद से यहां पर अनेक कलेक्टर पदस्थ हुए परंतु किसी भी कलेक्टर ने इसके पूर्व कभी भी भाटापारा एसडीएम कार्यालय में आम लोगों से मुलाकात नहीं की बुधवार को काफी बड़ी संख्या में लोग एसडीएम कार्यालय पहुंचकर जिला कलेक्टर रजत बंसल को ज्ञापन दिए और विभिन्न क्षेत्रों में कार्यवाही किए जाने की मांग की। जिला कलेक्टर रजत बंसल 3 घंटे से भी अधिक समय तक भाटापारा में रहे और उन्होंने मौके पर जाकर अनेक मामलों के लिए निरीक्षण किया बाद में पत्रकारों से चर्चा करते हुए जिला कलेक्टर रजत बंसल ने कहा कि भाटापारा में विकास के कार्यों में तेजी आए इसका वे प्रयास कर रहे हैं ।यहां पर एक बेहतरीन लाइब्रेरी बनाने की योजना है उन्होंने मौके पर उपस्थित आर्किटेक्ट को सदर बाजार और हटरी बाजार के लिए एक पूरी कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया है। कार्य योजना बन जाने के बाद जिला कलेक्टर व्यापारियों के साथ बैठक करेंगे। तालाबों का सीमांकन करने का भी पुनः निर्देश जिला कलेक्टर रजत बंसल ने दिया है जिसमें कहिया तालाब , कल्याण सागर तालाब प्रमुख रूप से शामिल है। कहिया तालाब में हुए काम के भौतिक सत्यापन की भी जरूरत पत्रकारों ने कलेक्टर को बताई जिस पर कलेक्टर ने एसडीएम को इस बाबत निर्देश दिया। कलेक्टर ने कहा कि भाटापारा में अतिक्रमण की शिकायतें सबसे ज्यादा सामने आ रही है त्यौहार के बाद उस पर काम किया जाएगा। अतिक्रमण हटाने भी कार्रवाई किए जाने के संकेत जिला कलेक्टर रजत बंसल ने दिए हैं। नए बस स्टैंड बनाने की मांग भी जोर शोर से उठी है। वही व्यापारियों ने जिला कलेक्टर से मुलाकात करके शहर के विभिन्न खराब पड़ी सड़कों को सुधर वाने की मांग रखी है इसके अतिरिक्त नई कृषि उपज मंडी को देवरी भाटा में बनाए जाने की मांग रखी है। नगरपालिका की शिकायत भी जिला कलेक्टर के समक्ष की गई है जिला कलेक्टर नवीन नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर असंतोष व्यक्त किया है। त्यौहार को देखते हुए विशेष सफाई अभियान चलाने हेतु मुख्य नगर पालिका को निर्देश दिए जाने की बात उन्होंने कही है।
मौके पर एसडीएम नरेंद्र बंजारा तहसीलदार ज्योति मसीयारे, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जायसवाल खाद विभाग के अधिकारी कर्मचारी राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी आदि मौजूद थे।
