भाटापारा। भाटापारा के कांग्रेसजनों में शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सूची जारी होने के बाद जबरदस्त आक्रोश व नाराजगी है जिसका प्रमुख कारण यह है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा भाटापारा से किसी भी कांग्रेसी नेता को प्रदेश कमेटी में स्थान नहीं दिया गया है यहां तक की भाटापारा से दो प्रदेश प्रतिनिधि हमेशा लिए जाते रहे हैं किंतु इस बार भाटापारा के स्थान पर बलौदा बाजार के और रायपुर के एक व्यक्ति को यहां से प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रतिनिधि बना दिया गया है जिसको लेकर यहां समस्त कांग्रेस जनों में काफी आक्रोश देखा गया है कांग्रेश जनों में इस बात को लेकर रोष व्याप्त है पता चला है कि इसकी शिकायत प्रदेश के नेतृत्व करता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश के प्रभारी पीएल पुनिया सहित दिल्ली के नेताओं को भी शिकायत करने की बात कही जा रही है कांग्रेश जनों का यह भी कहना था कि एक तरफ भाटापारा से कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने के लिए कहा जाता है और दूसरी तरफ भाटापारा का जो पद है उसे दूसरे शहर के लोगों को दे दिया जाता है क्या भाटापारा में कोई सक्षम कांग्रेसी नेता नहीं है जिसे की प्रदेश कांग्रेश का प्रतिनिधि बनाया जा सकता था ऐसे कई सवाल कांगरे जनों ने उठाए हैं। इस प्रकार भाटापारा को प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष के द्वारा हाशिए पर रखा जाना कहां तक उचित है? बता दें कि रविवार को प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी पी एल पुनिया प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम एवं नगरी निकाय मंत्री शिव कुमार डहरिया भाटापारा आ रहे हैं यूं तो कहा जाता है कि यह इनका संगठनात्मक दौरा है परंतु असल में विधानसभा चुनाव को लेकर इस दौरे को देखा जा रहा है इनके समझ भी कांग्रेश जन पूरे जोश खरोश के साथ अपनी बात रखेंगे ऐसी जानकारी मिली है कांग्रेश संगठन में उपेक्षा से ग्रसित भाटापारा क्षेत्र के कांगने जनों में काफी नाराजगी है। यह भी सवाल उठ रहा है कि क्या ऐसे रवैया से भाटापारा सीट जीत पाएगी कांग्रेस
प्रदेश कमेटी में भाटापारा से किसी भी कांग्रेसी नेता को स्थान नहीं, आक्रोश
