दुर्ग । उतई थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खोपली नाहर में बहे मैकेनिकल इंजीनियर युवक का 24 घंटे बीतने के बाद भी पता नहीं चला है। एसडीआरएफ टीम का आज सुबह से ही सर्च ऑपरेशन जारी है। कल सेल्फी लेने के दौरान यह हादसा हुआ था।
उतई थाना प्रभारी मोनिका पांडे ने बताया कि नवजोत सिंह पिता जोगिन्द्र सिंह उम्र 28 साल सा MIG/02/747 वल्ड बैंक कालोनी ढाचा भवन कुरूद कल दोपहर को अपने दो दोस्तों में आकाश सिंह पिता अजीत सिंह उम्र 29 साल सा० गांधी नगर कोसानाला सुपेला, मनीष पांचाल पिता सुरजीत सिंह उम्र 21 साल सा० कुरूद भाठापारा चौक सरकारी स्कुल के पास अपनी बाइक से दोस्त के घर गये । फिर तीनो बाइक में बैठ कर 12 बजे करीबन घुमने के लिए मरोदा होते हुए उतई आये वहा होटल में खाने का सामान लेकर नहर किराने खोपली में करीबन 02.00 पहुचे। वहा पर मो0सा0 खडी कर तीनो लडके नहर में टहल रहे थे । आकाश सिंह अण्डा खाने लगा तभी पानी बरसने लगा तो मनीष पांचाल एवं आकाश सिंह पास में बने गोठान में बने शेड कि ओर जाने लगे नवजोत सिंह को भी चलो कहने पर, बोला कि नहर पानी के साथ एक सेल्फी लेकर आता हु । थोड़ी देर बाद नवजोत ने आवाज लगाया की उसका फोन पानी में गिर गया। तब आकाश और मनीष पांचाल नहर के उपर आये तो नवजोत सिंह पानी के अदंर था जो करीबन 02.30 बजे का समय था और नहर में बह रहा था तब आकाश और मनीष आस पास वालो को मदद के लिये आवाज लगाये तो नहर में काम करने वाले 4- 5 लोग नहर में कुदे काफी तलाश किये और बोले कि नवजोत सिंह नही दिख रहा है। तब मनीष पांचाल और आकाश सिंह द्वारा डायल 112 में कॉल किये। इस पर चिता 01, चिता 02 एवं उतई पुलिस मोके पहुच कर गोताखोर के द्वारा तलाश किये नवजोत सिंह का पता नही चला। पुलिस ने बताया कि नवजोत मैकेनिकल इंजीनियर था। निजी कंपनी में नौकरी कर रहा था। एसडीआरएफ की टीम के नवजोत को तलाश रही है परंतु 24 घंटे से भी ज्यादा समय बीत जाने के बाद अभी तक मौजूद का कुछ भी पता नहीं चल सका है। फ़िलहाल एसडीआरएफ टीम का सर्च ऑपरेशन जारी है।
