भाटापारा। पद यात्रा के समापन के दिन भाटापारा शहर की सड़कों पर बरसते पानी में उतरे सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता गण। विधानसभा के पदयात्रा प्रभारी सुनील महेश्वरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ,गांधी परिवार से डरता है। पदयात्रा के बाद कार्यक्रम का समापन कांग्रेश भवन में सभा कर किया गया।
विधानसभा प्रभारी श्री माहेश्वरी ने कहा कि जिस तिरंगे का सम्मान के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने आजादी के पूर्व जेल गए उन नेताओं को केंद्र की मोदी सरकार इतिहास के पन्ने से हटाने का असफल कोशिश कर रही है। नई पीढ़ी को विभिन्न संचार माध्यम से गलत जानकारी उपलब्ध कराकर भारतीय जनता पार्टी देश में अराजकता का माहौल पैदा कर रही है। हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का यह कर्तव्य है की लोकतंत्र की रक्षा के लिए ,देश के तिरंगे के सम्मान के लिए ,संप्रदायिक सद्भावना के लिए ,समानता के लिए, एक एक घर जाकर सच्चाई से अवगत कराना है। भाजपा इस बात को अच्छे से समझ ले कि वे सत्य को परेशान तो कर सकते है लेकिन पराजित नहीं कर सकते।
पदयात्रा प्रभारी श्री माहेश्वरी ने आगे कहा कि 6 दिन की पदयात्रा में सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए 75 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की है। कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने टीम भावना से कार्य किया । विधानसभा के सभी कार्यकर्ताओं से भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग के अपेक्षा के साथ आभार व्यक्त किया।
समापन सभा को प्रमुख रूप से खनिज निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन , सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अरुण ताम्रकार ,पूर्व जनपद अध्यक्ष अमित शर्मा ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष सरिता ठाकुर ,मंडी अध्यक्ष सुशील शर्मा ,नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता गुप्ता, जनपद अध्यक्ष सावित्री परमेश्वर वर्मा ,जनपद उपाध्यक्ष सुरेंद्र यदु,विवेक अग्रवाल, इंद्र साव ,शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ,जिला कांग्रेस सचिव अयूब खान ,जिला पंचायत सदस्य अभिनव यदु ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमर मंडावी ने संबोधित करते हुए कहा की कांग्रेस आजादी के पूर्व और बाद में देश खातिर अपने नेताओं को खोते आयी है । आगे भी हम अपने देश के लिए जो त्याग और बलिदान करना होगा करेंगे। सभा के समय वरिष्ठ कांग्रेसियों का सम्मान नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी महामंत्री प्रशांत गांधी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रमेश धृत्लहरे, सलूजा आलोक मिश्रा, गेंदु साहू, प्रमिला साहू , कमल ठाकुर ,लक्ष्मी पांडे, प्रमेंद्र तिवारी, नीलकंठ ध्रुव, राजेंद्र वर्मा, के के नायक,आबिद खान राम खिलावन साहू ,सुंदर साहू ,अशोक तिवारी, धनंजय तिवारी ,मुकेश साहू ,अशोक ध्रुव ,विक्की ठाकुर, अभिषेक मोदी, राजा तिवारी आदि सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।
