भाटापारा। नगर पालिका परिसर में स्थित महाकाल मंदिर में सोमवार को भगवान भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार किया गया। इस दौरान भारी भक्तों की भीड़ लगी रही। सुबह से शाम तक पूजा-अर्चना का कार्यक्रम भक्तों के द्वारा लगातार किया जाता रहा। उज्जैन के महाकाल की तर्ज पर ही नगर पालिका परिसर में स्थित महाकाल का श्रृंगार किया गया। इस अद्भुत सिंगार के दर्शन के लिए मंदिर परिसर में भक्तों गण की लंबी लाइन लगी रही। शाम को वहां पर भंडारे का आयोजन भी किया गया।
महाकाल मंदिर में भगवान भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार किया गया, भक्तों की लगी रही भीड़
