ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने मनाया हरियाली तीज महोत्सव:  नृत्य, गीत-संगीत के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

O मृत्युंजय चतुर्वेदी द्वारा 

मनेंद्रगढ़। नगर के ब्राह्मण समाज की महिलाओं में हरियाली तीज पर खासा उत्साह देखने को मिला। नदी पार मृत्युंजय चतुर्वेदी के निवास स्थान पर इस वर्ष समाज की महिलाओं ने हरियाली उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया । समाज की महिलाओं ने एक दिन पूर्व हाथों में मेहंदी, पांव में महावर लगाकर हरियाली तीज के दिन पारंपरिक परिधान पहनकर विभिन्न कार्यक्रमों के साथ गीत, संगीत और नृत्य के साथ आनंद उठाया।


ज्ञात हो कि श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को पढ़ने वाला हरियाली तीज मां पार्वती एवं शिव से मिलन की याद में मनाया जाने वाला पर्व है ऐसी मान्यता है कि इस दिन ही विरह अग्नि से व्यथित देवी गौरा देवाधिदेव शिव से मिलने पर खुशी से झूम उठी थी। समाज की महिलाओं में प्रमुख रूप से श्रीमती मंजू तिवारी, श्रीमती संध्या तिवारी, श्रीमती सुनीता चतुर्वेदी, श्रीमती निशा ओझा, श्रीमती ममता पांडे ,श्रीमती आरती ओझा ,श्रीमती सरोज तिवारी, श्रीमती नीलम तिवारी, श्रीमती साधना त्रिवेदी ,श्रीमती खुशबू त्रिवेदी ,श्रीमती पिंकी पाठक ,श्रीमती ज्योति मिश्रा, श्रीमती सावित्री तिवारी, श्रीमती अंकिता तिवारी ,श्रीमती सुधा शुक्ला ,श्रीमती रिंकी तिवारी, श्रीमती अन्नपूर्णा पाठक ,श्रीमती रानू शर्मा ,श्रीमती पदमा पाठक, श्रीमती निशा शर्मा ,श्रीमती श्वेता तिवारी ,श्रीमती प्रीति मिश्रा ,श्रीमती सम्मी दुबे, श्रीमती सरला तिवारी ,श्रीमती नीलू , रश्मि पांडे ,मीनाक्षी पांडे ,अनीता उपाध्याय ,आरती तिवारी, पूजा शुक्ला ,ज्योति मिश्रा ,सुमन पांडे दीपा पांडे ,प्रीति त्रिवेदी प्रमुख रूप से उपस्थित रही।