भाटापारा। बिजली व्यवस्था में सुधार किए जाने को लेकर एक ज्ञापन गुरुवार को सौंपा गया। तीन दिवस के अंतर्गत व्यवस्था सुधार नहीं किये जाने धरना व प्रदर्शन की चेतावनी दी गई। महेन्द्र सेन युवक कांग्रेस कार्यकर्ता के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया । ज्ञापन में कहा गया है कि विभाग के द्वारा अकारण बिजली की कटौती कर बिजली बंद कर दिया जाता है जबकि पूर्व में व्यवस्था सुधारने हेतु मेंटनेंस के नाम पर घंटो बिजली बंद किया गया था। बार – बार बिजली घंटो बंद रहने से आम जनता परेशान है तथा शहर में ट्रासफार्मर खुला पड़ा है। चीनी का साकेट व ग्रीप भी नहीं लगा है, जो कि दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है। ज्ञापन में बिजली बिल के अधिक आने की शिकायत भी की गई है ।भाटापारा एक व्यवसायिक नगर है जहां विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से चालू रहना अति आवश्यक है । यदि आपके द्वारा त्वरित व्यवस्था नही सुधारी गई तो आपके विभाग के समक्ष धरना व प्रदर्शन किया जावेगा । जिसकी समस्त जवाबदारी आप पर होगी । अतः आप 03 दिवस के अंतर्गत व्यवस्था में सुधार करे , अन्यथा आपके विभाग के विरूध्द धरना- प्रदर्शन किया जावेंगा । मुख्य रूप से पूर्व युवक कांग्रेस लोकसभा उपाध्यक्ष लालु मानिकपुरी,पूर्व उपाध्यक्ष युवक कांग्रेस नरेंद्र ब्रम्हांडकर,जिला संयोजक युवक कांग्रेस लोकेश मंगलानी,पूर्व जिला सचिव युवक कांग्रेस रिंकू गुप्ता,जित्तू यदु,रितेश सोनवानी,पुनेश वैष्णव,गणेश्वर साहू,प्रांजल यदु,कान्हा वर्मा,शिव वर्मा,लक्की देवांगन,कुणाल साहू सहित अन्य युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
बिजली व्यवस्था में सुधार को लेकर युवक कांग्रेस ने ज्ञापन सौंपा
