
रायपुर। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे अब टी एस सिंहदेव की जगह पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री का पदभार संभालेंगे। यह घोषणा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राज्य विधानसभा में की। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है। श्री सिंहदेव पूर्व की तरह स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के साथ वाणिज्य कर और जीएसटी विभाग संभालते रहेंगे।
