प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष आमीन मेमन का भाटापारा आगमन पर आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत, बाइक रैली भी निकाली गई

भाटापारा। प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष आमीन मेमन के प्रथम नगर आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। मेमन के साथ रायपुर से अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष इकबाल सिंह भल्ला, जावेद नकवी,कांग्रेस नेता अख्तर चौहान,पूर्व जनपद अध्यक्ष अमित शर्मा (बंटी) गुलजेब अहमद भी साथ मे आये थे। अमीन मेमन प्रदेश अध्यक्ष के भाटापारा आगमन पर उत्साही अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं ने शरीफ खान के नेतृत्व में सेकड़ो की संख्या में भारी आतिशबाजी के साथ भाटापारा के तरेंगा रोड से लेकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुवे बाइक रैली निकालकर स्वागत किया । नगर आगमन के पश्चात लालू मनिकलुरी व जग्गा राव ने श्याम होटल के पास अभिषेक मोदी,मनमोहन कुर्रे जसमीत राणा व रोहित साहू के द्वारा सिटी मॉल के पास स्वागत किया गया । कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ सरकार में निगम मंडल के सदस्य सतीश अग्रवाल कृषि उपज मंडी भाटापारा के अध्यक्ष सुशील शर्मा जनपद पंचायत भाटापारा के पूर्व अध्यक्ष अमित शर्मा पूर्व विधायक चेतराम साहू आदि शामिल हुए ।

अल्पसंख्यक हर जगह शोषित

प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए, कहा की अल्पसंख्यक हर जगह पर शोषित है,उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ना होगा,, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा अल्पसंख्यको के उत्थान के लिए विभिन्न जो योजनाएं बनाई गई है, उनका संचालन कर जनता के हित के लिए कार्य करते हुवे जनता के हितों का ध्यान रखना उनकी भलाई का कार्य करना अल्पसंख्यक विभाग प्रमुख कार्य है।
अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के इस ऐतिहासिक आयोजन के अवसर पर यूनुस अहमद, अनवर मंसूरी,जखीरा भाटी, शमीम खान, अब्दुल रज्जाक, किशन रजक कलाम भाठीया,जग्गा राव,नरेंद्र ब्रमभड़कर, राजा तिवारी, विवेक यदु,मोहन निषाद, आकिब मेमन, हरीश लहरे, सन्नी साहू,लोकेश बलाधरे, महेंद्र सेन,लोकेश मंगलानी, मंसूर खान,दुर्गा यादव बाबा पठान,उस्मान, आदिल गौड़,रिहान खान, रिजवान खान,सद्दाम खान अमित सिंह, नवीन बक्श, कलीम कुरैसी,नदीम भाठी, साजिद भाठी, सलमान खान,मोदी खान,कादिर खान,इमरान खान,साबिर चनिजा, मोनू खोखर, हरीश लहरे, रवि लहरे, राजा घृतलहरे,रोशन वर्मा, सहित नगर के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।