राहुल गांधी को ईडी के द्वारा डराना भाजपा की सोची-समझी साजिश, अग्निपथ योजना से ध्यान भटकाने मोदी सरकार का असफल, कुत्सित और स्तरहीन प्रयास: राजेश ठाकुर

जामगांव आर।  ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि हमारे देश में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के द्वारा जनता का ध्यान मूल मुद्दों से भटकाया जा रहा है।  राहुल गांधी को ईडी के द्वारा डराना, महाराष्ट्र की सरकार को अस्थिर करने का प्रयास, इसकी बानगी है।

श्री ठाकुर ने आगे कहा कि अग्निपथ योजना को लेकर देश भर में आन्दोलन हो रहा है। लाखों युवक सड़क में आकर आन्दोलन कर रहे हैं। इस मुद्दे को भटकाने के लिए भारतीय जनता पार्टी इस प्रकार के कदम उठा रही है। वर्तमान समय में सबसे बड़े विपक्षी पार्टी के नेता राहुल गांधी हैं, जिनसे ये डरे हुए हैं। इनको टारगेट करने के बाद अब शिव सेना इनके निशाने पर है और इसके साथ एक-एक करके जो-जो राजनीतिक दल इनके खिलाफ में हैं उनके नेताओं को टारगेट किया जाएगा। केन्द्र की मोदी सरकार शुरूआती दौर से ही ऐसा चक्रव्यूह तैयार करने में लगी हुई है। इससे पहले मध्यप्रदेश में भी जनता द्वारा कांग्रेस की चुनी हुई सरकार को बहुमत के बाद भी सत्ता से बाहर होना पड़ा और अब महाराष्ट्र में भी यही स्थिति बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा खरीफ-फरोख्त की राजनीति का जो नया खेल शुरू किया गया है, ये सब उसी का परिणाम है कि जनता के द्वारा चुनी हुई सरकारों को भी सत्ता से बाहर होना पड़ रहा है। यह सब कृत्य हमारे देश के आगमी भविष्य के लिए सही नहीं है। इससे राजनैतिक दलों एवं राजनेताओं की छवि धूमिल होगी।