अमेरिकन एयरलाइंस ने दी चेतावनी, २५००० कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी

डलास. अमेरिकन एयरलाइंस ने लगभग २५,००० कर्मचारियों को सूचित किया है कि कोरोना वायरस महामारी के चलते हवाई यात्रा की मांग में भारी कमी के कारण अक्टूबर में उनकी नौकरियों को खत्म किया जा सकता है। अमेरिकी के शीर्ष अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि यदि पर्याप्त संख्या में श्रमिक दो साल तक के लिए आंशिक भुगतान के साथ अवकाश ले लेते हैं, तो यह छंटनी कम हो सकती है।

एयरलाइन के सीईओ डग पार्कर और अध्यक्ष रॉबर्ट इसोम ने कर्मचारियों को भेजी नोटिस में कहा कि उन्हें छंटनी से बचे जाने की उम्मीद है, क्योंकि महामारी का प्रकोप कम पड़ने से एक अक्टूबर तक हवाई यात्रा की मांग में तेजी आने का अनुमान है।

वहीं भारत की सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया (्रद्बह्म् ढ्ढठ्ठस्रद्बड्ड) ने अपने कुछ कर्मचारियों को छह महीने से लेकर पांच साल तक जबरन छुट्टी पर भेजने की तैयारी कर ली है। कंपनी ने सोमवार को जारी आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी। इस दौरान छुट्टी पर भेजे गए कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया जाएगा।

आधिकारिक आदेश में कहा गया, ‘यह योजना (रुङ्खक्क) कंपनी के स्थायी कर्मचारियों को बिना वेतन छुट्टी पर भेजने के लिए शुरू की जा रही है। इसमें कर्मचारी छह महीने से लेकर पांच साल की अवधि तक के लिए छुट्टी पर भेजे जा सकते हैं।’ यह योजना कंपनी के स्थायी कर्मचारियों के लिए लागू होगी।

आदेश में कहा गया, ‘सात जुलाई, २०२० को संपन्न हुई बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की १०२वीं बैठक में इस योजना को मंजूरी दी गई। इसमें कर्मचारी छह महीने से लेकर दो साल तक, जिसको पांच साल तक बढ़ाया भी जा सकता है, छुट्टी पर जाने का विकल्प का फायदा उठा सकते हैं।’

Leave a Reply