
दुर्ग । गरज रोड की तरफ बने नेहरू नगर अंडर ब्रिज में बने शेड की प्लास्टिक सीट में आज दोपहर को भयानक आग लग गई इस आगजनी की घटना में करीब 30 से 40 फीट कैसे में लगा प्लास्टिक की सीट जलकर राख हो गई है । आगजनी का कारण अंडर ब्रिज के आसपास गन्ना रस का कचरा एवं नारियल के कचरे में सबसे पहले आग लगी । यही आग आगे बढ़ते हुए सीट तक पहुंचना बताया गया है। इसकी जानकारी लगने पर तत्काल महापौर नीरज पाल, एमआईसी सदस्य स्वास्थ्य प्रभारी लक्ष्मीपति राजू एवं नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त प्रकाश सर्वे पहुंच गए। तत्काल आसपास फैली झाड़ियों गंदगी को हटाने का आदेश आयुक्त के द्वारा दिया गया।
नेहरू नगर क्रॉसिंग पर बनाए गए अंडर ब्रिज में आवागमन करने वाले यात्रियों को धूप एवं पानी से बचाने के लिए प्रशासन के द्वारा शेड बनाया गया है। जिसके ऊपर प्लास्टिक की सीट लगाई गई है। ताकि छांव के साथ-साथ यात्रियों को रोशनी मिल सके । इस अंडर ब्रिज मार्ग के शुरू होने के पश्चात से ही ओवर ब्रिज के नीचे गैरेज नारियल पानी विक्रेता एवं गन्ना रस विक्रेताओं के द्वारा अवैध रूप से कब्जा करके व्यवसाय किया जा रहा है। इन्हीं व्यवसायियों के द्वारा अंडर ब्रिज के प्लास्टिक शीट के आसपास गन्ना रस निकालने के पश्चात शेष कचरा एवं नारियल पानी बेचने के पश्चात बचे हुए नारियल के कचरे को कई दिनों से अंडर ब्रिज से सटकर प्लास्टिक शीट के समीप फेंका जा रहा है। कचरे का ढेर इकट्ठा होने के पश्चात इस पर किसी अज्ञात के द्वारा आज दोपहर को आग लगा दी गई । यही आग फैल करके प्लास्टिक शीट तक जा पहुंची जिसके कारण अंडर ब्रिज पर बने शेड का लगभग 30 से 40 फीट में लगी 40 से 50 प्लास्टिक शीट जलकर राख हो गई दोपहर को करीबन 2:00 बजे के लगभग अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा कंट्रोल रूम को दूरभाष पर मिली सूचना के बाद अग्निशमन कर्मियों में विजय चतुर्वेदी, शैलेंद्र देशमुख, मनोज सोनवानी, डालाराम की टीम द्वारा स्थल पहुंचकर प्लास्टिक शीट में लगी भीषण आग को पानी की बौछार से बुझाया गया। जिसके कारण शेड का शेष हिस्सा जलने से बच गया है। इस घटना के बाद नगर निगम भिलाई के द्वारा अंडर ब्रिज के आसपास हिस्सों में लगी झाड़ियों को जेसीबी के माध्यम से हटाया गया है।
