पाटन। पाटन नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित साहू भवन में 50 लाख रुपए की लागत से निर्मित ओपन हाल का पाटन नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेन्द्र कश्यप एवं मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा की उपस्थिति में फीता काटकर लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में साहू समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों के अलावा पूर्व विधायक रमशीला साहू, अश्वनी साहू, अशोक साहू, अशोक ठाकुर पार्षद सहित समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।