हर्षोल्लास के साथ मनाई गई परशुराम जयंती, भव्य बाइक रैली भी निकाली गई


भाटापारा। ब्राह्मण समाज भाटापारा द्वारा परशुराम जयंती का दो दिवसीय आयोजन रखा गया जिसमे प्रथम दिवस भाटापारा के साथ साथ आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों के सैकड़ों सामाजिक युवाओं द्वारा नगर में विशाल बाइक रैली निकाली गई जो नगर भ्रमण कर रामसप्ताह मंडप पहुंची ।पहली बार नगर में ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा इतनी विशाल बाइक रैली गई जिसमे युवाओं के साथ साथ समाज के वरिष्ठ जन भी शामिल थे सर्व प्रथम बैंड बाजे के साथ खुली जीप में भगवान परशुराम जी की वेशभूषा में सजे बालक को बिठाया गया था उसके सामने डीजे व माईक के माध्यम से बाइक में सवार सैकड़ों युवा परशुराम जी का जयकारा लगाते चल रहे थे जिनका लोगों ने जगह जगह स्वागत किया अंत में राम सप्ताह मंडप में पूजन आरती कर प्रसाद वितरण किया गया ।
दूसरे दिन नगर के समस्त ब्राह्मणों द्वारा संध्या ४ बजे राम सप्ताह मंडप से भगवान परशुराम जी की विराट शोभा यात्रा निकाली गई जिसमे पुरुष वर्ग के साथ ही ब्राह्मण समाज की महिलाएं व बच्चों ने बढ़ चढ़ हिस्सा लिया घोड़ों की झांकी से सुसज्जित रथ पर भगवान परशुराम जी की प्रतिमा रखी गई थी जिसका पूरे मार्ग में ब्राह्मण समाज के अलावा सर्व समाज के लोगों ने पूजन किया व पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया
रथ के सामने बैंड व डीजे की धुन पर भजन गाते समाज के युवा व वरिष्ठ जन चल रहे थे उनके पीछे ढोल बाजे के साथ भजन गाती महिलाओं का विशाल समूह शोभा यात्रा को और भी सुशोभित कर रहा था पूरी शोभायात्रा में नगर के विधायक श्री शिवरतन शर्मा सामाजिक जनों के साथ प्रमुखता से उपस्थित रहे ।

विभिन्न सामाजिक संगठनों के द्वारा किया गया स्वागत

शोभा यात्रा का नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों जिसमे अग्रवाल महासभा भाटापारा,कसौधन गुप्ता समाज,सर्वेश्वरी समूह औघड़ आश्रम,साहू समाज भाटापारा,पुलिस प्रशासन भाटापारा द्वारा ठंडाई, जूस, लस्सी व अन्य शीतल पेय पिलाकर स्वागत किया गया जिनके प्रति ब्राह्मण समाज द्वारा साधुवाद ज्ञापित किया गया ।

कुंदन भवन में हुआ कार्यक्रम
नगर भ्रमण कर शोभा यात्रा सामाजिक कुंदन भवन पहुंची वहां आए हुए सामाजिक अतिथियों सुरेन्द्र शर्मा अध्यक्ष कृषक आयोग छत्तीसगढ़ शासन,शैलेश नितिन त्रिवेदी अध्यक्ष पाठ्य पुस्तक निगम व प्रवक्ता प्रदेश कांग्रेस,श्याम शुक्ला जिला अध्यक्ष सर्व ब्राह्मण समाज,शिवरतन शर्मा विधायक भाटापारा s d m लवीना पांडे के साथ ही समाज प्रमुखों का उद्बोधन हुआ। सभी ने सामाजिक एकता पर अपने विचार रख भगवान परशुराम के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला अंत में सभी ने मिलकर भगवान परशुराम जी की आरती की व प्रसाद ग्रहण किया गया ।