रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को बलरामपुर जिले के राजपुर में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि 10वीं और 12वीं में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को सरकार हेलीकॉप्टर की सैर कराएगी। वहीं एक और घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अब गौमूत्र भी खरीदेगी। उन्होंने कहा कि गौमूत्र को परिष्कृत कर उससे दवाइयां बनाई जाएंगी। इस दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने राजपुर विकासखंड के गोपालपुर गौठान में काम कर रहे संग सहेली स्व सहायता समूह की सदस्यों से वीडियो कांफ्रेंसिंग से चर्चा की। उन्होंने गौठान में चल रहे आजीविका गतिविधियों की जानकारी ली और महिलाओं द्वारा किये जा रहे आजिविका मुल्क कार्यो पर खुशी जताई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने समूह की महिलाओं की मांग पर गौठान में मुर्रा निर्माण, चिवड़ा निर्माण यूनिट लगाने की स्वीकृति दी। साथ ही समूह संगठन के लिए क्लस्टर भवन निर्माण की भी मंजूरी दी।
मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा- राज्य सरकार 10वीं-12वीं में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को कराएगी हेलीकॉप्टर की सैर, गौमूत्र से बनाई जाएंगी दवाइयां
