भाटापारा। दाऊ कल्याण सिंह कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, तथा कृषि विज्ञान केन्द्र, भाटापारा के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 03 मई 2022 को ‘‘अक्ती तिहार-माटी पूजन दिवस‘‘ सतीश अग्रवाल, सदस्य, भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, छ.ग. शासन के मुख्य आतिथ्य एवं सरिता सत्यनारायण ठाकुर, उपाध्यक्ष जिला पंचायत बलौदाबाजार-भाटापारा के विशिष्ट आतिथ्य एवं डाॅ. अगंद सिहं राजपुत, प्रभारी अधिष्ठाता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। विदित हो कि मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के आवहान एवं कुलपति डाॅ. गिरीश चंदेल इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्याल के दिशा निर्देशन पर एवं अधिष्ठाता डाॅ. राजेन्द्र लाकपाले के मागदर्शन में ‘‘अक्ती तिहार-माटी पूजन दिवस‘‘ कृषि महाविद्यालय प्रांगण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत महाविद्यालय प्रक्षेत्र में माटी-पूजन एवं पारम्परिक पूजा विधियों के साथ हुई। कार्यक्रम के आरंभ में कृषि मंत्री रविन्द्र चैबे के उदबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। इस अवसर पर डाॅ. राजपुत द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित कृषकों एवं अतिथियों को मिट्टी की संरक्षण एवं जैविक खादों के उपयोग हेतु शपथ ग्रहण कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सतीश अग्रवाल ने अपने उदबोधन में अक्षय तृतीया कृषि का महत्वपूर्ण त्योहार है इस दिन से किसान अपने कृषि कार्य की कार्ययोजना बनाते है। घर की कोठी में रखे गये बीजों की कुछ मात्रा को पूजा अर्चनाा कर जमीन पर उगाते है ताकि बीजों की अंकुरण क्षमता का परीक्षण किया जा सकें साथ ही उन्होंने बताया आज का कार्यक्रम माटी पूजन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है उन्होंने किसानों को मिट्टी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने तथा रसायनों के अंधाधूंध प्रयोग के स्थान पर जैविक खाद के प्रयोग हेतु समझाईश दी। कार्यक्रम की विशिष्ठ अतिथि सरिता सत्यनारायण ठाकुर ने अपने उदबोधन में कहा कि अक्षय तृतीया जिसे हम अक्ती तीहार के रूप में मनाते है अक्षय का अर्थ होता है कि, जिसका कभी क्षरण न हो आज के दिन को बहुत ही शुभ माना जाता है जिस भी काम की आज शुरूआत होती है उसकी पूर्णता निश्चित मानी जाती है इस अवसवर पर सरिता सत्यनारायण ठाकुर ने मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन कृषकों के सम्मुख किया एवं जैविक खेती के लिये किसानों को प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डाॅ. राजपुत ने बताया कि अक्ती तीहार के अवसर पर राज्य के 27 कृषि विज्ञान केन्द्र, 48 कृषि महाविद्यालय एवं 04 क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्र ने वृहद स्तर पर आज का कार्यक्रम मनाया जा रहा है, उन्होने ने बताया कि अच्छा बीज, अच्छे स्थान पर, अच्छे समय में बुवाई करने से अच्छा फसल प्राप्त होता है एवं सम्पन्नता आती है। कार्यक्रम में जिले के 15 गावों के लगभग 350 किसानों को खाद्यान, दलहन, तिलहन, चारा एवं रोपण सामाग्री फसलों की उन्नत प्रजातियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कृषकों को उन्नत तकनीकी संबंधित प्रशिक्षण दिया गया, प्रशिक्षण अन्तर्गत उमेश सिंह द्वारा उन्नत बीजों का चयन एवं प्रमुख फसलों की उन्नत किस्में, सविता राजपूत द्वारा सब्जी फसलों के नर्सरी तैयारी के संबंध में, शरद सराफ द्वारा बोनी पूर्व बीज उपचार एवं डाॅ. देवेन्द्र उपाध्याय द्वारा फल वृझों के प्रबंधन के संबंध में जानकारी दिया गया। जे. टोप्पों, उपसंचालक कृषि ने कृषि विभाग के विभिन्न योजनाओं के बारे में तथा डाॅ. एस.एन.अग्रवाल, उपसंचालक, पशुपालन ने अपने विभाग से सबंधित जानकारी किसानों के मध्य प्रसारित किये। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत खपराडीह के संरपच लक्ष्मण दास मानिकपूरी उपस्थित थे। डाॅ. प्रदीप कश्यप, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केन्द्र, भाठापारा ने धन्यवाद ज्ञापित किया तथा डाॅ. के.के. पाण्डेय एवं डाॅ. नेहा साहू ने कार्यक्रम का संचालन किया।
