
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज श्रम दिवस पर प्रदेश स्तरीय श्रमिक सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने श्रमिकों के साथ बैठकर बोरे बासी खाया। साथ में मंत्रीगण, विधायकगण, निगम मंडल, आयोग के पदाधिकारी भी शामिल थे।
इस मौके मुख्यमंत्री ने कहा कि ये मजदूर दिवस बहुत खास हो गया है। मैंने आह्वान किया था बोरे बासी खाने के लिए। इसके बाद लोगों ने इसके बारे में जानकारी जुटाई। छत्तीसगढ़ी व्यंजन बोरे बासी को आज देश विदेश में लोग खा रहे हैं। आज छत्तीसगढ़ी व्यंजन की प्रसिद्धि से बहुत गर्व महसूस कर रहा हूं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह भी कहा कि गरीब आदमी ये सोच भी नहीं सकता था कि उसका बच्चा इंग्लिश स्कूल में पढ़ेगा। इंग्लिश मीडियम की मांग को देखते हुए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में सीटें बढ़ा दी गईं और जून महीने से 50 नए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल भी खोलने जा रहे हैं।
