श्रमिक दिवस पर नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष भूपेन्द्र कश्यपने पार्षदों और स्वच्छता दीदीयों के साथ बोरे बासी का आनंद लिया

पाटन। आज अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा श्रम के सम्मान कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़िया पारंपरिक भोजन #बोरे_बासी अभियान में नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष भूपेन्द्र कश्यप भी शामिल हुए।  डाॅ खूबचंद बघेल सभागार अटारी पाटन में अध्यक्ष श्री कश्यप नगर पंचायत क्षेत्र के पार्षदगण, स्वच्छता दीदीयों, कर्मचारियों के साथ मिलकर इस महाभियान को सफल बनाने तथा छत्तीसगढ़िया व्यंजन को बढ़ावा देने हेतु जनजागरूकता में सहभागी बने। साथ ही उन्होंने जमीन पर बैठकर उनके साथ बोरे बासी का आनंद लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति खान पान बहुत ही समृद्ध और विज्ञान सम्मत है। छत्तीसगढ़ की बोरे बासी हमारी पहचान है। आज श्रमिक दिवस पर प्रत्येक छत्तीसगढ़िया उत्साह एवमं गर्व के साथ बोरे बासी का आनंद ले रहे हैं। इस अवसर पर नगर के पार्षदगण, अधिकारी-कर्मचारी सहित कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।